एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: 'दिल्ली की नाकामी छुपाने के लिए BJP...', देवेंद्र यादव का CM रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप

Delhi Water Crisis News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा है कि जब राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, तो फिर पानी की दिक्कत क्यों बनी हुई है?

Devender Yadav On Delhi Water Crisis: दिल्ली में गर्मी शुरू होते ही वाटर क्राइसिस की समस्या उठ खड़ी हुई है. इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी की सरकार को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब पंजाब सरकार से झगड़े का बहाना बना रही है. 

देवेंद्र यादव का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार को बने 3 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन गर्मियों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए बीजेपी सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं. इसे उन्होंने दिल्ली की जनता के साथ धोखा करार दिया है. 

घर में नल से पानी देने का वादा फेल- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी सत्ता में आने से पहले और बाद में बड़े-बड़े दावे करती रही कि दिल्लीवालों को पानी की कमी नहीं होने देगी, लेकिन सच ये है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी की आपसी लड़ाई में दिल्ली के लोग पिस रहे हैं. बीजेपी टैंकरों से पानी बांट रही है, जो साफ दिखाता है कि हर घर में नल से पानी देने का उनका वादा फेल हो गया."

'टैंकर माफिया और वाटर लीकेज पर सरकार लगाए लगाम'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आगे कहा, " दिल्ली को हर दिन 1290 मिलियन गैलन पानी चाहिए, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के पास सिर्फ 995 MGD पानी आपूर्ति की क्षमता है. करीब 58% पानी लीकेज और चोरी में बर्बाद हो जाता है. उनका कहना है कि बीजेपी सरकार को पहले टैंकर माफिया, लीकेज और जल बोर्ड के भ्रष्टाचार पर लगाम लगानी चाहिए. पानी के रिसाव से हर साल 17,575 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है."

हरियाणा से क्यों नहीं मिल रहा पानी?

देवेंद्र यादव ने सीएम रेखा गुप्ता को निशाने पर लेते हुए कहा कि हरियाणा और दिल्ली में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री हरियाणा से पानी नहीं ला पा रही हैं. पंजाब से हरियाणा को मिलने वाला 270 MGD पानी रुका हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली के करीब 76 लाख लोग पानी की कमी झेल रहे हैं. यादव ने सवाल उठाया कि जब दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, तो फिर पानी की दिक्कत क्यों बनी हुई है?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget