एक्सप्लोरर

Delhi Traffic: अब ट्रैफिक समस्या बताने के लिए नहीं पड़ेगी पुलिसकर्मियों को ढ़ूंढने की जरूरत, बस करना होगा ये काम

Delhi Traffic: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर आप जाम वाले चौराहे पर किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी है, की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम होना आम बात है. कई बार ये जाम बेवजह और लापरवाही की वजह से भी लग जाते हैं जो जाम में फंसे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है. और इस पर सोने पे सुहागा जैसी कहावत तब चरितार्थ होती नजर आती है, जब आप जाम से जुड़ी समस्या की शिकायत करना चाहते हैं, लेकिन आपको उस चौक-चौराहे या सड़क पर कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आता है, और आप उसकी तलाश में इधर से उधर भटकते हैं.

दिल्ली में वाहन चालकों की इसी समस्या के निवारण के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बहुत ही आसान विकल्प लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है, जिससे आप मोबाइल फोन से ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर उस चौक पर तैनात पुलिसकर्मी का नाम, पद और मोबाइल फोन नंबर हासिल कर सकते हैं. इसके बाद सीधे ट्रैफिक पुलिसकर्मी से संपर्क कर शिकायत कर पाएंगे. ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शुरू की गई इस नई व्यवस्था से सड़कों पर जाम की शिकायत करने के लिए आपको ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तलाशने की आवश्यकता नहीं होगी.

ट्रैफिककर्मी के बारे में जानकारी न होने से होती है परेशानी

बता दें कि दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है. कई बार लोगों की शिकायत होती है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मौजूद न होने की वजह से जाम लग जाता है. लोगों द्वारा इसकी शिकायत कई बार ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर या ट्विटर पर की जाती है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि वहां किस पुलिसकर्मी की तैनाती है. इसके चलते पुलिसकर्मी की जवाबदेही भी तय नहीं हो पाती. इस समस्या का समाधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

 ट्रैफिक पुलिस की साईट से ले सकते हैं जानकारी 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हर चौक-चौराहे पर तैनात होने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम और मोबाइल फोन नंबर अपनी वेबसाइट पर डाल दिए हैं. वेबसाइट से लोग यह जानकारी ले सकते हैं कि उनके घर एवं दफ्तर के पास बने चौराहे पर किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी है. इसके साथ ही यह भी पता चलेगा कि उस जगह पर चालान की ड्यूटी में कौन-कौन से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. प्रत्येक सर्किल में ड्यूटी करने वाले जवान की जानकारी वेबसाइट पर है. https://echittha.com/delhi- traffic-police/ पर जाकर कोई भी शख्स यह जानकारी ले सकता है.

सप्ताह में बदलेगी ड्यूटी

सूत्रों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्रत्येक सप्ताह बदली जाएगी. इस ड्यूटी के बदलने के साथ ही वेबसाइट पर उनकी नई तैनाती की जगह भी डाल दी जाएगी. इससे आम लोगों को यह पता चल सकेगा कि उनके चौक पर किन नए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह लिस्ट ऑनलाइन होने के बाद कोई भी आम नागरिक ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर नाम और पदनाम देख सकता है.

यह भी पढ़ें:  Noida Shobha Yatra: नोएडा के युवक ने हाथों में तलवार लेकर निकाली शोभा यात्रा, BJP सांसद बोले- 'हनुमान जी सब ठीक करेंगे'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष

Embed widget