एक्सप्लोरर

DMRC MMI Plan: दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशन मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब में होंगे तब्दील, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

दिल्ली मेट्रो 10 स्टेशनों पर एक मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब (MMI) विकसित करने की योजना बना रही है.इसके तहत कई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

DMRC MMI Plan: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है. इसी कवायद के तहत अब डीएमआरसी (DMRC) विभिन्न फर्स्ट और लास्ट-मील कनेक्टिविटी मोड के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने और अर्बन मॉबिलिटी ऑप्शन का विस्तार करने के लिए, दिल्ली मेट्रो फेज -1 और फेज -2 कॉरिडोर के लगभग 10 स्टेशनों पर एक मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब (MMI) विकसित करने की योजना बना रही है.

दिल्ली मेट्रो के मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन हब का क्या है उद्देश्य

इस योजना के तहत, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) का उद्देश्य चलने की क्षमता में सुधार करना और मेट्रो स्टेशन से 300 मीटर के दायरे में सभी सार्वजनिक परिवहन के साथ मेट्रो स्टेशनों का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करना, पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सुविधाएं, पैदल यात्री मार्ग / प्लाजा बनाना और लोगों की सुरक्षित और आसान आवाजाही के लिए साइकिल ट्रैक के लिए अलग लेन प्रदान करना है.

इसके अलावा हर मेट्रो स्टेशन के बाहर अलग-अलग जगह के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किए जाएंगे. फुटपाथों को 2 मीटर चौड़ा और दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगा.

दिल्ली मेट्रो के इन 10 स्टेशनों को ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के जो 10 स्टेशन ट्रांसपोर्ट हब बनाए जाएंगे उनमे फेज-1 और फेज-2 के जनकपुरी ईस्ट, उत्तम नगर वेस्ट, द्वारका मोड़, नेहरू प्लेस, नवादा, शाहदरा, शास्त्री पार्क, शास्त्री नगर, जहांगीरपुरी और करोलबाग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. फेज-1 और फेज-2 के इन 10 मेट्रो स्टेशनों पर मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन के डेवलेपमेंट की अनुमानित लागत 24.28 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने बताया कि, “वर्तमान में, 10 स्टेशनों के लिए टेंडर्स मांगे गए हैं. एमएमआई के लिए पच्चीस और स्टेशनों की पहचान की गई है और वे अप्रूव्ल के विभिन्न चरणों में हैं. ”

स्टेशनों की सुंदरता में भी सुधार करने का किया जा रहा प्रयास

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो के कुल 96 मेट्रो स्टेशनों को एमएमआई के लिए डेवलेप किया जाना है और 61 स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है. इनमें से 59 फेज-3 स्टेशन हैं जबकि अन्य दो कश्मीरी गेट और छतरपुर हैं. वहीं डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक, (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने कहा कि, “एमएमआई शहरों में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण है. डीएमआरसी में, हम न केवल अपने स्टेशनों पर एमएमआई सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, बल्कि इन सुविधाओं का निर्माण करते हुए स्टेशनों की सुंदरता में भी सुधार कर रहे हैं. ”

उन्होंने कहा, "डीएमआरसी सभी नियामक और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि हमारे स्टेशनों को मल्टी-मोडल हब में तब्दील किया जा सके जहां यात्री यात्रा के एक मोड से दूसरे मोड में आसानी से शिफ्ट हो सकें."

ये भी पढ़ें

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में इस हफ्ते मौसम फिर लेगा करवट, शुक्रवार से लू चलने की है आशंका

Delhi News: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट जारी, यमुना के प्रदूषित पानी की गुणवत्ता में हुआ सुधार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget