एक्सप्लोरर

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा कदम, नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं पर लिया ये फैसला

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ राज्यों में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की छूट मिली हुई है. उन्होंने कहा कि ये फैसला निर्णय दिल्ली को 24x7 बिजनेस हब बनाने में मदद करेगा.

दिल्ली की महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार महिलाओं को दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में कार्य करने की छूट दी जा रही है. 

यह निर्णय इस क्षेत्र के कार्यबल (वर्कफोर्स) में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएगा साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार करने में आसानी) को भी बढ़ावा देगा. मुख्यमंत्री का कहना है कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं, जिनमें रात की ड्यूटी के दौरान परिवहन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड की तैनाती आदि शामिल है. 

'बिजनेस हब बनाने में करेगा मदद'

उन्होंने आगे कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की छूट मिली हुई है. मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार का यह निर्णय दिल्ली को 24x7 बिजनेस हब बनाने में मदद करेगा.

LG को भेजा प्रस्ताव

सीएम रेखा गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि उपराज्यपाल विनय सक्सेना की स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव उन्हें जल्द भेजा जा रहा है. इस विषय पर उपराज्यपाल से पहले चर्चा हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस निर्णय को लागू करने के लिए दिल्ली दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1954 में छूट दी जा रही है. 

इस अधिनियम की धारा 14, 15 एवं 16 के अनुसार महिलाओं को (गर्मी के मौसम में) रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक व (सर्दी के मौसम में) रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कार्य करने की अनुमति नहीं है. लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने आगे जानकारी दी कि महिला कल्याण हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है. हम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामकाजी महिलाओं के आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्य कर रहे हैं. 

इन राज्यों में पहले से लागू है नियम

सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु आदि में यह छूट पहले से ही जारी है. अब इसे देश की राजधानी दिल्ली में भी लागू किया जा रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को अपनी नीति की केंद्रीय प्राथमिकता मानती है.

नाइट शिफ्ट से पहले लिखित में लेना जरूरी

उन्होंने बताया कि दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं को नाइट शिफ्ट (24x7) में कार्य करने की छूट में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या तनाव न हो, इसके लिए कड़े प्रावधान (शर्तें) लागू की जा रही हैं. महिलाओं को नाइट शिफ्ट में रखने से पहले उनकी लिखित सहमति लेना जरूरी होगा, कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था अनिवार्य होगी.

बनाई जाएगी कमेटी

इसके अलावा महिला जहां काम करेगी, वहां पर कंपनी को यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम (POSH Act) के तहत आंतरिक शिकायत समिति बनानी होगी. साथ ही महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, टॉयलेट, लॉकर आदि की सुविधा भी उपलब्ध करानी होगी. 

ओवरटाइम का भुगतान भी शामिल 

नियम यह भी बनाया गया है कि महिलाओं को वेतन का भुगतान बैंक/ईसीएस से होना चाहिए. शर्तों में ईएसआई, बोनस, भविष्य निधि आदि सभी कानूनी लाभ प्रदान करना, साप्ताहिक अवकाश व ओवरटाइम का भुगतान भी शामिल है. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget