एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ती गर्मी का असर, बिजली की डिमांड ने तोड़ा पिछले चार सालों का रिकॉर्ड

Delhi Power Demand: दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है. कंपनियों टाटा पावर डीडीएल और बीएसईएस ने बिजली की बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है.

Power Demand Increased in Delhi: दिल्ली में सोमवार (19 मई) को पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की अधिकतम मांग 7,265 मेगावाट पर पहुंच गयी. यह पिछले चार साल में 19 मई तक अबतक की सर्वाधिक मांग है. वितरण कंपनियों टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) और बीएसईएस ने बिजली की बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है.

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) दिल्ली के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग सोमवार दोपहर 3.29 पर सर्वाधिक 7,265 मेगावाट पर पहुंच गई. इससे पहले मई, 2024 में बिजली की अधिकतम मांग 7,174 मेगावाट, 2023 में 5,953 मेगावाट और 2022 में 7,070 मेगावाट थी. 

18 मई को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग कितनी थी?

दिल्ली में रविवार (18 मई) को बिजली की अधिकतम मांग 6,851 मेगावाट थी. वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा, ''बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लि.) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लि.) ने अपने-अपने वितरण क्षेत्रों में क्रमश: 3,227 मेगावाट और 1,596 मेगावाट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया.

उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण कंरने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टीपीडीडीएल) ने बयान में कहा कि बढ़ते तापमान के बीच कंपनी ने बिना किसी बाधा के 2,136 मेगावाट की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे ऊंचा स्तर है.

बीएसईएस के प्रवक्ता ने क्या कहा?

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा, ''बीआरपीएल के दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग इस गर्मियों में 4,050 मेगावाट और बीवाईपीएल के पूर्वी तथा मध्य दिल्ली में 1,900 मेगावाट पहुंचने का अनुमान है. जबकि पिछले साल इस मौसम अधिकतम मांग क्रमश: 3,809 मेगावाट और 1,882 मेगावाट थी.'' 

बिजली की मांग का सटीक आकलन कैसे?

बीएसईएस ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौतों के साथ बिजली की मांग का सटीक आकलन करने को लेकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है. कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इसके अलावा, 2,100 मेगावाट से अधिक क्षमता की हरित ऊर्जा बीएसईएस के वितरण क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

टाटा पावर डीडीएल ने कहा कि कंपनी 'द्विपक्षीय समझौते', 'रिजर्व शटडाउन’ जैसी व्यवस्था के माध्यम से बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आपात स्थिति से निपटने के लिए कंपनी ने एक्सचेंज से अल्पकालिक बिजली खरीद की व्यवस्था भी की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget