एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे में तीन करोड़ के आईफोन किए बरामद, दो गिरफ्तार, जानें- कंसाइनमेंट कैसे हुआ गायब? 

Delhi Crime: डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक रामेश्वर सिंह ने वसंतकुंज नॉर्थ थाने में तीन करोड़ रुपये के न्यू एप्पल आईफोन की कंसाइनमेंट गायब होने का केस दर्ज कराया ​था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया.

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने की पुलिस ने गुरुवार को महज 18 घंटों के भीतर करोड़ों रुपये के आईफोन के कंसाइनमेंट की एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कमायाबी हासिल की है. आरोपियों की पहचान मनदीप और सचिन के रूप में हुई है. 

आरोपी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली में छापा मारकर इनके कब्जे से साढ़े 3 करोड़ रुपये के 318 आईफोन और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी की भी बरामद कर लिया है.

डिस्ट्रीब्यूटरों को डिलीवरी के लिए भेजा था कंसाइनमेंट

डीसीपी रोहित मीणा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को वसंतकुंज नॉर्थ थाने की पुलिस को रामेश्वर सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि ब्रांड न्यू एप्पल आईफोन की कंसाइनमेंट जिसमें 318 आईफोन थे, महिपालपुर स्थित उनके वेयरहाउस से उत्तर भारत के विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था, जो चोरी हो गया. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एसीपी सत्यजीत सरीन की देखरेख और एसएचओ राजीव मलिक के नेतृत्व में एसआई ऋषिकांत, हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, सुनील, अमित, गौरव, शक्ति और कॉन्स्टेबल फरहान की टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तार करने और मोबाइल की बरामदगी के काम में लगाया गया था. 

पंचकूला और दिल्ली से मोबाइल बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला और संदिग्धों से पुछताछ की. जबकि इस मामले का मुख्य संदिग्ध और शिकायतकर्ता का ड्राइवर मनदीप फरार था और उसका मोबाइल भी बंद था. जांच में पुलिस को पता चला कि मनदीप सभी बैग को जीपीएस लगी गाड़ी में लोड कर के निकला था. जिसे ट्रैक करने पर गाड़ी की लास्ट लोकेशन समालखा गांव में होने की जानकारी मिली. आगे तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस हरियाणा के पंचकूला पहुंची. जहां उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने उसके सहयोगी सचिन के साथ दबोच लिया और उसके कब्जे से 7 आईफोन बरामद किया. 

मनदीप की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के बनमोली गांव स्थित उंसके घर से 311 आईफोन और बरामद किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. जिसकी कुल कीमत साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पुलिस को गुमराह करने के लिए किया ये काम 

पूछताछ में आरोपी मनदीप ने बताया कि गाड़ी को लेकर निकलने के बाद उसने कुछ दूरी तय की और फिर जीपीएस सिस्टम को निकाल दिया. फिर गाड़ी को बनमोली अपने घर लेकर चला गया. जहां उसने आईफोन के बॉक्स को अनलोड किया और वापस उसी जगह लौट गया, जहां उसने जीपीएस को निकाला था. फिर वहां पहुंचने के बाद गाड़ी में जेपीएस फिट कर दिया और गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया. ताकि पुलिस बनमोली तक न पहुंच सके. इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

Sanjay Singh News: AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, दिए ये आदेश

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget