एक्सप्लोरर

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली में संविधान दिवस पर निकालेगी पदयात्रा, इन रास्तों से न निकलने में भलाई

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलने से पहले एडवायजरी को ध्यान से पढ़ लें. ताकि घर से निकलने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो.

Samvidhan Diwas Padyatra Delhi: भारत के संविधान को अपनाने के 75वें साल के मौके पर आज (25 नवंबर) को राष्ट्रव्यापी संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस पदयात्रा को युवा कार्यक्रम, खेल एवं श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस पदयात्रा में 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. 

संविधान दिवस पदयात्रा सुबह 8:30 मिनट पर दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम इंडिया गेट से शुरू होकर उसके आसपास के इलाकों से गुजरेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

राष्ट्रव्यापी संविधान पदयात्रा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर लोगों से पदयात्रा के मार्ग से बचने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के दौरान अलग-अलग मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित और रूट डायवर्ट किया जाएगा. 

इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलने से पहले एडवायजरी को ध्यान पढ़ लें. ताकि घर से निकलने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसा न करने वाले ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं.  

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी 

  • संविधान पदयात्रा के दौरान सी-हेक्सागन और उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. उल्लंघन करने वाले वाहनों को भैरों मंदिर, भैरों मार्ग के पास स्थित ट्रैफिक पिट में खींचकर रखा जाएगा.
  • तिलक मार्ग, अशोक रोड, शाहजहां रोड, सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड (आर/ए गोल मेथी तक), जनपथ और एमएलएनपी के आसपास के क्षेत्र में जाने से बचें.
  • तिलक मार्ग, भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड, मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह शूरी रोड, मथुरा रोड क्रॉसिंग, जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पांडारा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, क्यू-पॉइंट, आर/ए मानसिंह रोड, आर/ए जसवंत सिंह रोड, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, आर/ए मंडी हाउस इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है.
  • यात्री प्रगति मैदान से इंडिया गेट जाने वाले सुरंगों पर जाने से बचें.
  • आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डों की यात्रा के लिए पर्याप्त समय के साथ घर से निकलने की योजना बनाएं. ताकि देरी से बचा जा सके.
  • यातायात भीड़ को कम करने के लिए जब भी संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
  • वाहनों को केवल तय स्थान पर ही पार्क करें. ताकि यातायात का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें. चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों पर अमल करें.
  • संविधान दिवस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की.

DUSU Election Result 2024: कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, जानें- छात्र नेता हर्ष अत्री ने क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget