Delhi News: लव मैरिज के बाद पत्नी ने मांगा महंगा फोन, डिमांड पूरी करने के लिए रच दी ये साजिश
Crime News: दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि दोनों ने साउथ कैम्पस इलाके में एक लड़की से मोबाइल छीन था.

Crime News: राजधानी दिल्ली से अपराध का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने पति से महंगे एंड्रॉइड फोन की मांग की, तो पति एकदम फिल्मी स्टाइल में पत्नी को साथ लेकर स्कूटी से मोबाइल स्नैच करने निकल पड़ा और फिर दोनों दिल्ली के साउथ कैम्पस इलाके में एक लड़की से मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
4 महीने पहले ही हुई दोनों की लव मैरिज
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव मल्होत्रा है जो दिल्ली के इंदरपुरी अपना इलाके के बुध नगर में अपनी पत्नी के साथ रहता था. दोनों बचपन के दोस्त हैं और उन्होंने 4 महीने पहले ही लव मैरिज की थी. फिलहाल लड़का बेरोजगार था और कुछ काम नहीं कर रहा था. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन्होंने बताया कि गौरव की पत्नी ने उसे एक एंड्राइड मोबाइल फोन की डिमांड की थी लेकिन वो मोबाइल खरीदने में सक्षम नहीं था. इसलिए उसने पत्नी के साथ ही मोबाइल स्नैच करने की साजिश रची और मौका पाकर साउथ कैम्पस में एक लड़की से मोबाइल स्नैच कर फरार हो गए.
दोनों का नहीं है कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ये साफ हो गया है कि गिरफ्तार पति-पत्नी का पहले कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है. दिल्ली के किसी भी थाने में इनके खिलाफ पहले कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है. बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज औऱ टेक्निकल सरवेलांस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर किया था. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
Ghaziabad News: गाजियाबाद में बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले























