एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ा सफलता, 32 मामलों में वांटेड परवेज आलम गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट अपराधी परवेज आलम को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या, लूट और अपहरण सहित 32 केस दर्ज हैं. आरोपी 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लूट, डकैती, हत्या और किडनैपिंग जैसे 32 गंभीर मामलों में वांटेड इंटरस्टेट शातिर अपराधी परवेज आलम उर्फ पंडित को अरेस्ट कर लिया है.

कुख्यात परवेज आलम मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का निवासी और थाना मैनाठेर का घोषित हिस्ट्रीशीटर है. आरोपी पर राजस्थान के भरतपुर में दर्ज एक डकैती और किडनैपिंग के मामले में 15 हजार का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने उसे साकेत कोर्ट परिसर के पास से दबोचा.

कैब ड्राइवर को बनाता था निशाना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर टैक्सी बुक करता था, और फिर ड्राइवर का किडनैप कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक देता था. इसके बाद वे गाड़ी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साल 2011 में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आरोपी ने अपने साथियों के साथ इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था. वहीं, राजस्थान के भरतपुर में भी दर्ज FIR के तहत इसी तर्ज पर टैक्सी ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी गाड़ी और सामान लूटा गया था.

लंबे समय की निगरानी के बाद हुई गिरफ्तारी 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी. दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखे हुई थी. दिल्ली पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने पर साकेत कोर्ट के पास आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया.

जैसे ही आरोपी परवेज आलम साकेत कोर्ट पहुंचा, दिल्ली पुलिस ने आरोपी परवेज आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनपढ़ है, और साल 2006 से अपराध की दुनिया में एक्टिव है.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुए कई खुलासे

आरोपी ने नशे की लत और आपराधिक तत्वों की संगत में आकर हत्या, किडनैपिंग, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य कई धाराओं के तहत वारदात को अंजाम दिया. उसकी गिरफ्तारी से राजस्थान के भरतपुर में दर्ज एक 9 साल पुराने डकैती और अपहरण के मामले को सुलझा लिया गया है.

परवेज आलम उर्फ पंडित मुरादाबाद का रहने वाला है. वह पेशे से ट्रक ड्राइवर रहा है और कई राज्यों में घूमता रहा, जिससे उसका पता लगाना मुश्किल होता था. उसकी शादी अफसाना नामक महिला से हुई है और उसके 5 बच्चे हैं.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ यूपी में 26 मामले, दिल्ली में 5 मामले और राजस्थान में 1 मामला दर्ज है. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, अपहरण, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget