एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाये रहेंगे हल्के बादल, इस दिन से खिलेगी धूप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बदले मौसम के मिजाज के बाद मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है. दरअसल कल यानी 6 फरवरी से अच्छी धूप खिलने की संभावना है.

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली NCR के इलाके में चार दिन तक धूप फिर अचानक बारिश से ठंड का बढ़ना, यानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर से करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्के बादल छाये रहेंगे, वहीं सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा. आज का तापमान न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है. बादलों के छाये रहने के साथ तेज हवाओं ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है. इसकी वजह बीते गुरुवार को दिल्ली से लेकर नोएडा, गुड़गांव से लेकर फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश है. इसके बाद से ही इन इलाकों में ठंड बढ़ गई.

इस दिन मौसम में बदलाव संभव

बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से हुआ है. बकौल मौसम विभाग आज से हल्का मौसम साफ होने लगेगा. वहीं कल यानी 6 फरवरी से तापमान फिर से 20 डिग्री से अधिक पहुंच जाएगा. इसके बाद अगले दो से तीन दिन अच्छी धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं, अब 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के आस-पास बना रहेगा.

दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार

बीते दिनों राजधानी और आस-पास के इलाकों में हुई बारिश का असर एयर क्वालिटी पर भी दिख रहा है. देश में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था 'सफर' के अनुसार दिल्ली में आज एयर क्वालिटी 132 है, यानी हवा की गुणवत्ता आज संतोषजनक है. बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

यह भी पढ़ें-

India Gate पर नहीं दिख रही थी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम मूर्ति, अब संस्कृति मंत्रालय ने बताई वजह

EMI नहीं चुकाने पर घर खरीदारों को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कड़ी कार्रवाई करने पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget