एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather and Pollution Report: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे में आयी कमी, 7 सालों में जनवरी के महीने में रहा सबसे कम प्रदूषण

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं रिकॉर्डतोड़ बारिश की वजह से पिछले 7 सालों में इस बार का जनवरी का महीना सबसे कम प्रदूषित रहा.

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ठंड से काफी तेजी से राहत मिलने लगी है. दिन में तेज धूप निकलने की वजह से कंपकंपी खत्म हो चुकी है. हालांकि सुबह-शाम अभी भी ठंड महसूस की जा रही है. इस बीच कोहरा भी धीरे-धीरे कम होने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है, तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम दर्ज हुआ है.

इससे पहले सोमवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 9.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. हवा में नमी स्तर 33 से 92 प्रतिशत रहा. दूसरी तरफ रिकॉर्डतोड़ बारिश की वजह से पिछले सात सालों में इस बार का जनवरी का महीना सबसे कम प्रदूषित रहा. इस बार जनवरी महीने में केवल एक दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में 400 के अंक से ऊपर पहुंचा. जबकि पिछले साल छह दिन ऐसा हुआ था.

दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा छाया रहेगा. दिन में मौसम साफ हो जाएगा. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वहीं गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां भी मौसम साफ रहने वाला है.

दिल्ली के एक्यूआई में सुधार, एनसीआर में हवा हुई बहुत खराब

दिल्ली में वायु प्रदूषण से थोड़ा राहत मिली है, वहीं एनसीआर में हवा लगातार खराब हो रही है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में 169 है. वहीं नोएडा में एक्यूआई 314 के साथ बहुत खराब श्रेणी में है, जबकि गुरुग्राम में बहुत खराब श्रेणी में 303 है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 756 नए मामले, 5 की मौत और 830 मरीज हुए ठीक

Delhi Edward Park: एडवर्ड पार्क की स्थापना के सौ साल हुए पूरे, लोगों ने पार्क को लेकर बताई रोचक बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget