एक्सप्लोरर

सर्दियों में प्रदूषण की समस्या से निपटेगा 'ग्रीन वॉर रूम', मंत्री गोपाल राय ने बताया कैसे करेगा काम?

Air Pollution: दिल्ली में ग्रीम वॉर रूम से प्रदूषण की समस्या पर सात स्तर से मॉनिटरिंग की जायेगी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में ग्रीन वॉर रूप का शुभारंभ किया.

Delhi Air Pollution: सर्दियों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार अभी से मुस्तैद है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज (सोमवार) विंटर एक्शन प्लान को बेहतर तरीके से जमीन पर उतारने के लिए ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया. ग्रीन वार रूम में 8 सदस्यीय टीम का नेतृत्व एनवायरमेंट वैज्ञानिक डॉ. नंदिता मोइत्रा करेंगी.

प्रदूषण से संबंधित कारकों का विश्लेषण करने के लिए एनवायरमेंट इंजीनियर को भी टीम में शामिल किया गया है. डॉ. नंदिता मोइत्रा की अगुवाई में टीम प्राथमिक प्रदूषकों के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों और ग्रीन दिल्ली ऐप से मिली शिकायतों की निगरानी करेगी.

ग्रीन वॉर रूम से 7 स्तर पर होगी मॉनिटरिंग 

  • ड्रोन की निगरानी
  • रियल टाईम सोर्स एपसोर्समेंट स्टडी
  • पराली जलाने एवं खुले में कचरा जलाने से संबंधित नासा सैटेलाइट डाटा 
  • ग्रीन एप पर आई शिकायतें
  • 13 हॉटस्पाट स्टेशन की मॉनिटरिंग
  • 24 मॉनिटरिंगस्टेशन के डाटा का विश्लेषण 
  • एक्यूआई का विश्लेषण 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं. एजेंसियों का समन्वय करने के लिए ग्रीन वॉर रूम तैयार किया गया है. ग्रीन वार रूम के सदस्य, ग्रीन दिल्ली ऐप पर आयी शिकायतों को संबंधित 33 विभागों तक पहुंचाने और निगरानी करने का काम करेंगे. गोपाल राय ने आगे बताया कि ग्रीन दिल्ली ऐप पर अभी तक 80,473 शिकायतें आई हैं. 88 फीसद शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है.

पर्यावरण मंत्री ने दिल्लीवासियों से की अपील

उन्होंने लोगों से ग्रीन दिल्ली ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करने की अपील की. मंत्री ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्य के नियमों का पालन नहीं होने की शिकायत ग्रीन दिल्ली ऐप पर करें. उन्होंने प्रदूषण की समस्या पर काबू पाने में लोगों का सहयोग मांगा. 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 25 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है. विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने कामकाज शुरू कर दिया है. सरकार की तरफ से किये गये उपाय के बाद प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि आज से ग्रीन वॉर रूम से प्रदूषण के खिलाफ अभियान की शुरुआत हो गयी है.

गोपाल राय ने प्रदूषण में कमी का श्रेय आम आदमी पार्टी की सरकार को दिया. उन्होंने कहा कि उपलब्धि दिल्लीवासियों की मदद के बिना संभव नहीं थी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 1 अक्टूबर को जनजागरुकता अभियान के तहत कनॉट प्लेस में "हरित कलश यात्रा" निकाली जायेगी. हरित कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में हरियाली को बढ़ावा देना है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में कई जगहों पर BNS की धारा 163 लागू, 5 अक्टूबर तक रहेंगी ये पाबंदियां

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget