एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में शराब के साथ अंडे खाता दिखा युवक, वायरल हुआ वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में एक युवक का अंडे और शराब के साथ वीडियो वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों की बढ़ती लापरवाही अब चिंता का विषय बनती जा रही है.

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह है एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेट्रो के अंदर ‘शराब’ के साथ उबले अंडे खाते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने हैरानी जताई कि आखिर मेट्रो में इतनी सख्ती के बावजूद कोई इस तरह नियमों की धज्जियां कैसे उड़ा सकता है.

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में CRPF की तैनाती हर वक्त रहती है और हर डिब्बे में CCTV कैमरे भी लगे होते हैं. इसके अलावा समय-समय पर पुलिसकर्मी भी यात्रियों पर नजर रखते हैं. इसके बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

नियमित रूप से होती हैं घोषणाएं
दिल्ली मेट्रो को देश की सबसे व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में गिना जाता है, जहां हर स्टेशन पर यात्रा नियमों की उद्घोषणाएं लगातार होती हैं. खासकर खाने-पीने, गंदगी फैलाने और शराब सेवन जैसे मामलों में साफ हिदायत दी जाती है. बावजूद इसके कुछ यात्री न कानून का डर मानते हैं, न ही सामाजिक अनुशासन का पालन करते हैं.

इस घटना के बाद आम जनता के बीच चिंता बढ़ी है कि कहीं यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए. लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बाकी यात्री भी अनुशासन में रहें और मेट्रो की गरिमा बनी रहे.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाओं में नाराजगी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "लगता है इन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा टेंशन है", तो दूसरे ने लिखा, "मां-बाप रिश्तेदार देखेंगे तो कैसा लगेगा, इन्हें समझाना चाहिए छोटे बच्चे भी सफर करते हैं." 

दिल्ली मेट्रो प्रशासन या पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस मामले ने एक बार फिर मेट्रो की सुरक्षा और यात्रियों की जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget