एक्सप्लोरर

DMRC ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लॉन्च की MJQRT, मोबाइल से कैसे होगा इस्तेमाल? जानें

डीएमआरसी ने दैनिक क्यूआर टिकट खरीदने की आवश्यकता को खत्म करते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया है जो एक अत्याधुनिक तकनीक है.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने डिजिटलीकरण के माध्यम से अपनी चल रही 'ईज़ ऑफ बुकिंग' पहल के हिस्से के रूप में आज मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) लॉन्च किया जो एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिसे दैनिक क्यूआर टिकट खरीदने की आवश्यकता को समाप्त करके यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस नई सुविधा का शुभारंभ किया. 

इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा, "हमें अपनी 'ईज ऑफ बुकिंग' पहल के तहत मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. एमजेक्यूआरटी एक ही क्यूआर कोड के साथ यात्रा को आसान बनाता है, सुविधा और पर्यावरण अनुकूल लाभ प्रदान करता है. यह अभिनव पहल दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट की खास विशेषताएं और फायदे
• एमजेक्यूआरटी एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है, जो भारत में पहली बार क्यूआर-आधारित बहु-यात्रा उत्पाद के रूप में पेश किया जा रहा है. यह अपनी तरह के पहला ऐसा समाधना है.
• डीएमआरसी के दिल्ली मेट्रो सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर विशेष रूप से उपलब्ध एमजेक्यूआरटी यात्रियों को दिल्ली मेट्रो पर कई यात्राओं के लिए एक सहज और निर्बाध यात्रा की सहूलियत प्रदान करता है. ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए यह सुविधा कल से उपलब्ध होगी.
• यात्री किराया भुगतान और रिचार्ज सहित अपनी यात्रा संबंधी सभी जानकारी ऐप पर सीधे ले सकेंगे और यात्रा का व्यापक प्रबंधन कर सकेंगे.
• एमजेक्यूआरटी का लाभ उठाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को दिल्ली सारथी (मोमेंटम 2.0) ऐप पर पंजीकरण करना होगा और 150 रु. की प्रारंभिक राशि से शुरुआत करनी होगी, जिसका उपयोग मेट्रो यात्रा के लिए किया जा सकता है.
• एमजेक्यूआरटी के लिए कोई सुरक्षा जमा राशि आवश्यक नहीं है.
• उपयोगकर्ता यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे विभिन्न डिजिटल भुगतान तरीकों से 50 रु. के गुणकों में आसानी से धनराशि जोड़ सकते हैं, जिसमें अधिकतम शेष राशि 3,000 रुपए है.
• एमजेक्यूआरटी का उपयोग करके यात्रा करने के लिए न्यूनतम 60 रुपये की शेष राशि आवश्यक है.
• एमजेक्यूआरटी यात्रियों को व्यस्त समय (सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक) के दौरान 10% की छूट और व्यस्त समय के अलावा अन्य समय के दौरान 20% की छूट प्रदान करता है.
• एमजेक्यूआरटी वर्तमान में उपयोग में आने वाले पारंपरिक स्मार्ट कार्ड के लिए पर्यावरण अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में कार्य करता है.
• मोबाइल डिवाइस की चोरी, हानि या क्षति के मामले में, शेष राशि बरकरार रहेगी और यात्री किसी अन्य डिवाइस पर लॉग इन करके एमजेक्यूआरटी का उपयोग जारी रख सकते हैं.

डीएमआरसी द्वारा शुरू किया गया 'ईज ऑफ बुकिंग' कार्यक्रम टिकट बुकिंग के कई तरीकों, कई किराया माध्यमों और कई भुगतान विकल्पों की सुविधा देता है. एमजेक्यूआरटी मौजूदा किराया मीडिया विकल्पों में नवीनतम है, जिसमें सिंगल जर्नी क्यूआर टिकट, एनसीएमसी और डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर संदीप दीक्षित की पहली प्रतिक्रिया, लगा दिया ये बड़ा आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget