एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut Rapid Rail: रैपिडेक्स के नाम से जानी जाएगी दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड रेल, जानिए क्यों?

Delhi-Meerut Rapid Rail News: दिल्ली से मेरठ तक का रूट 82 किलोमीटर का है, जिसमें 14 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, जबकि दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 25 स्टेशन हैं.

Delhi-Meerut Rapid Rail Name: दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर शुरू होने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) हाई-स्पीड रेल सेवा को अब रैपिडेक्स (Rapidex) के नाम से जाना जाएगा. मंगलवार को एनसीआरटीसी (NCRTC) ने पहली रीजनल रेल सेवा का नामकरण किया है. अधिकारी के अनुसार एनसीआरटीसी 2025 तक दिल्ली-मेरठ कोरिडोर को जनता के लिए चालू करने का लक्ष्य बना रही है. इससे पहले 2023 में साहिबाबाद (Sahibabad) और दुहाई के बीच करीब 17 किलोमीटर लंबे प्राइमरी सेक्शन पर रैपिडेक्स को शुरू किया जाएगा.

रैपिडेक्स रेल सेवाएं रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर पर ही चलेंगी. प्रमुख रूप से यह दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख शहरी स्थलों को आपस में जोड़ने में कारगर साबित होगी. अधिकारी के अनुसार ब्रांड का नाम आसानी से समझने और पढ़ने में सुविधाजनक हो, इसी उद्देश्य से रैपिडेक्स नाम दिया गया है. अधिकारी के अनुसार रैपिड नाम को पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूरे क्षेत्र के नागरिकों की ओर से अपनी यातायात प्रणाली के रूप में पहचाना जाता है.

डिपो पर सौर ऊर्जा पैनलों की भी हो रही स्थापना

अधिकारी ने कहा कि गति और प्रगति को दर्शाने के अलावा, नाम में एक्स अगली पीढ़ी को, प्रौद्योगिकी और नए युग को दर्शाता है. अधिकारी ने कहा कि एनसीआरटीसी स्टेशनों और डिपो पर सौर ऊर्जा पैनलों की स्थापना भी की जा रही है. इससे वातावरण को प्रदूषित होने से भी बचाया जाए. गौरतलब है कि पहले आरआरटीएस कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ पर रैपिडेक्स सेवाएं 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर प्रदान की जाएंगी.

हर पांच से दस मिनट के अंतराल में चलेगी ट्रेन

बता दें कि दिल्ली से मेरठ तक का रूट 82 किलोमीटर का है, जिसमें 14 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, जबकि दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 25 स्टेशन हैं. रैपिड रेल की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रतिघंटा होगी. यानी इस ट्रेन से यात्री एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय कर सकेंगे. वहीं हर पांच से दस मिनट के अंतराल में ये ट्रेन स्टेशन से चलेगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Update: 'सरकार बढ़ते कोरोना मामलों पर कर रही समीक्षा', स्कूलों में दिशा-निर्देश को लेकर मंत्री आतिशी ने कही ये बात 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget