एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: आप की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने दाखिल किया नामांकन, आले मोहम्मद इकबाल ने भी भरा नॉमिनेशन

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार घोषित किया, जिसके बाद दोनों ने नामांकन किया है.

Shelly Oberoi Files Nomination: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके साथ-साथ डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) ने भी आप उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) में शिक्षा मंत्री आतिशी (Atishi) और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) मौजूद रहे. एमसीडी मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. वर्तमान में शैली ओबेरॉय मेयर और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर हैं.

बीते फरवरी में हुए मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया था. वहीं आले मोहम्मद इकबाल ने बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी को हराकर जीत दर्ज की थी. दिल्ली नगर निगम का चुनाव पिछले साल दिसंबर में हुआ था, लेकिन मेयर का चुनाव सदन में बीजेपी और आप पार्षदों के हंगामे की वजह से चौथी बार में फरवरी महीने में हो सका था. 

आप ने फिर से शैली ओबेरॉय को क्यों बनाया उम्मीदवार?

इससे पहले आप ने एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार घोषित किया. आप ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि दोनों को फिर से मनोनीत करने का फैसला पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लिया. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी मेयर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी पार्टी की जीत हुई.

मेयर शैली ओबेरॉय ने क्या कहा?

संजय सिंह ने कहा, "हम मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को ही उम्मीदवार बनाएंगे. हमारे उम्मीदवार इस बार भी चुनाव जीतेंगे. वहीं एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने भी उन्हें एक बार फिर मेयर उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए सीएम केजरीवाल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया.

हर एक साल पर होता है मेयर का चुनाव

एमसीडी में हर वित्तीय वर्ष के अंत के बाद नए सिरे से मेयर का चुनाव होता है. एमसीडी में पहले साल के लिए मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित रहता है, दूसरे साल में पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता. तीसरे साल में आरक्षित वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है और अन्य दो साल किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है. तीन निगमों को एमसीडी में एकीकृत करने के बाद एक नए परिसीमन की कवायद की गई थी, जिसमें 2012 के मुकाबले वार्ड की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें- Delhi News: आप के डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल बोले- 'जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget