एक्सप्लोरर

MCD Election: BJP पर बरसे केजरीवाल, स्कूल से लेकर साफ-सफाई तक के मुद्दे पर घेरा, कहा- 15 साल में नहीं किया एक भी अच्छा काम

प्रधानमंत्री मोदी के फ्री रेवड़ी वाले बयान पर भी केजरीवाल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये लोग फ्री की बिजली को फ्री की रेवड़ी बताते हैं. ये लोग दिल्ली में फ्री बिजली बंद करना चाहते हैं.

MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच सियासी गरमा-गरमी देखने को मिल रही है. मुख्य रूप से राज्य पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक रोड के दौरान स्कूलों से लेकर साफ-सफाई तक के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) को निशाने पर लिया.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'इन्होंने 15 साल में कोई एक अच्छा काम किया हो तो कोई भी बता दे'. इस सवाल पर एक महिला ने जवाब दिया और कहा, "एक अच्छा काम किया है, कूड़ा ही कूड़ा." फिर केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है? दिल्ली में सफाई करने की जिम्मेदारी किसकी है? लोगों को जानकारी नहीं है कि ये बीजेपी की जिम्मेदारी है...मेरी नहीं है ये जिम्मेदारी, लेकिन आम आदमी पार्टी कर सकती है...इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को दो."

'मैं मीडिया का धन्यवाद करता हूं'

सीएम केजरीवाल ने मीडिया पर भी निशाना साधा. कहा, "मीडिया की मजबूरी है ये नहीं दिखा पाएंगे, इनकी मजबूरी है...आप सब लोग अपना अपना फोन निकाल लो बाहर और फेसबुक लाइव चालू कर दो. ये मीडिया वालों पर बहुत दबाव होता है कि केजरीवाल को ठोकना है इसके बावजूद ये लोग यहां आए बहुत धन्यवाद."

'सफाई हम करेंगे, दिल्ली अपनी है'

रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कूड़े की सफाई आम आदमी पार्टी कर सकती है. इस बार सब आप को एक मौका दो. जैसे स्कूल ठीक दिए, अस्पताल ठीक कर दिए, पानी ठीक कर दिया, बिजली ठीक कर दी, सीसीटीवी कैमरे लगा दिए...महिलाओं के लिए बसों में किराया मुफ्त कर दिया...सफाई भी हम ही करेंगे...दिल्ली अपनी है.

'यहां पर कूड़े का पहाड़ बनने वाला है'

केजरीवाल ने आगे कहा, "यहां पर मैंने सुना कोई कूड़े का पहाड़ बनने वाला है...करोल बाग का सारा कूड़ा बसंत रोड पर डालेंगे ये (बीजेपी)...साल भर में यह कूड़े का पहाड़ बन जाएगा और उसके बाद यहां से बदबू आया करेगी..अगर आपने इनको वोट दे दिया तो अगले एक साल में यहां कूड़े का पहाड़ बन जाएगा और मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दूंगा किसी भी हालत में..."

'ये फ्री की बिजली को फ्री की रेवड़ी बताते हैं'

प्रधानमंत्री के फ्री रेवड़ी वाले बयान पर भी केजरीवाल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये लोग फ्री की बिजली को फ्री की रेवड़ी बताते हैं. केजरीवाल ने लोगों से पूछा, "क्या आपका हक फ्री की बिजली है या फ्री की रेवड़ी है? ये क्यों चिल्लाते हैं फ्री की रेवाड़ी बार-बार, क्योंकि ये लोग दिल्ली में फ्री बिजली बंद करना चाहते हैं, लेकिन चिंता मत करना जब तक केजरीवाल जिंदा है बिजली फ्री रहेगी."

ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन की मसाज वीडियो पर BJP ने केजरीवाल पर उठाए कई सवाल, पूछा- जेल में क्या कर रहे थे चार लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget