एक्सप्लोरर

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS और DANICS अधिकारियों के विभाग बदले, देखें लिस्ट

Delhi News:

स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार की ओर से एक बार फिर बड़ा फैसला लिया गया है. शनिवार (2 अगस्त) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 24 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों (DANICS Officers) के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं. 

यह फेरबदल सरकार के कामकाज की रफ्तार और विभागीय संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को एक से अधिक विभागों का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे प्रशासनिक संतुलन और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां

संदीप कुमार (1997 बैच, IAS) को प्रमुख सचिव (IT) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वे पहले से ही सतर्कता, पर्यावरण और प्रशासनिक सुधार विभागों के प्रधान सचिव हैं. दिलराज कौर (2000 बैच, IAS) को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी विभागों का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है.

शूरबीर सिंह (2004 बैच, IAS) को सचिव (वित्त) बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें सचिव (ऊर्जा) और सचिव (जीएडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. विकास आनंद (2002 बैच, IAS), जो मुख्यमंत्री के सचिव हैं, को सूचना एवं प्रचार सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

मिड-लेवल अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां

प्रिंस धवन (2012 बैच), जो वर्तमान में डीटीसी के एमडी हैं, को विशेष सचिव (IT) और जियोस्पेशियल दिल्ली लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जी. सुधाकर (2012 बैच), मध्य दिल्ली के डीएम, अब शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्य देखेंगे.

पंकज कुमार (2012 बैच), उपायुक्त (मुख्यालय), को विशेष सचिव (NCR) का कार्यभार दिया गया है. तपस्या राघव (2013 बैच), विशेष सचिव (स्वास्थ्य), अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य प्रमुख भी होंगी.

जिला प्रशासन में भी हुए बदलाव

कुमार अभिषेक (2016 बैच), जो वर्तमान में उच्च शिक्षा निदेशक हैं, अब उत्तरी दिल्ली के जिलाधिकारी बनाए गए हैं.  यश चौधरी (2017 बैच), वर्तमान डीएम (उत्तरी दिल्ली), को समाज कल्याण निदेशक का प्रभार सौंपा गया है.

किन्नी सिंह (2014 बैच), विशेष सचिव (स्वास्थ्य), को लोक शिकायत आयोग की सचिव और दिल्ली एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: गुरुग्राम से दिल्ली तक अवैध विदेशी शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम से दिल्ली तक अवैध विदेशी शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से था फरार
दिल्ली में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से था फरार
Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह छाए बादल, दोपहर बाद बारिश के आसार, आज ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
दिल्ली में सुबह-सुबह छाए बादल, दोपहर बाद बारिश के आसार, आज ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर शोरूम से महंगी बाइक उड़ाता था MBA छात्र, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर शोरूम से महंगी बाइक उड़ाता था MBA छात्र, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
UP Weather: आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
Composite Gas Cylinder: क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
Embed widget