एक्सप्लोरर

'बेटे और बहू कर दें घर खाली', दिल्ली हाई कोर्ट का 80 साल की मां की याचिका पर बड़ा फैसला 

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सम्मान, सुरक्षा, शांति और उपेक्षा रहित माहौल में जीने का संवैधानिक और नैतिक अधिकार है.

Delhi High Court Decision: दिल्ली हाई कोर्ट ने 80 साल की बुजुर्ग महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को बेटे-बहू और पोते-पोतियों को सबक सिखाने वाला फैसला सुनाया. अदालत का यह फैसला सामाजिक ताने-बाने को लेकर बड़ा संदेश वाला है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा, शांति और उपेक्षा रहित माहौल में जीने का न केवल संवैधानिक बल्कि नैतिक अधिकार है.

अगर बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता से संबंधित इन पहलुओं का ख्याल नहीं रख पाते तो, वे तत्काल प्रभाव से घर खाली कर दें, जिसमें वो अभी तक एक साथ रहते आए हैं और जिसका स्वामित्व आज भी उनके माता-पिता के नाम है. 
 
महिला ने बेटे-बहू पर लगाए थे गंभीर आरोप 

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के एक बुजुर्ग महिला की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. इस मामले में 80 साल की महिला ने अदालत में आरोप लगाया कि बेटा-बहू प्रॉपर्टी के लालच में बूढ़ी मां को परेशान करते हैं. उन्होंने बूढ़ी मां की सेवा करने की जगह उन पर जुल्म ढाए. जबकि बुढ़ापे में बच्चे ही माता-पिता का सहारा होते हैं.

पीड़ित महिला ने अदालत को बताया कि प्रॉपर्टी की लालच में बेटे और बहू ने तो सभी हदें पार कर दी. मां ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि दोनों के बीच वैवाहिक मनमुटाव से भी लगातार घर मे तनाव बना रहता है.  

पीड़िता ने दिया इन नियमों का हवाला

80 साल की महिला ने 'माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम’ के नियमों का जिक्र करते हुए बताया कि संपत्ति उनके नाम है. उस पर सिर्फ मेरा अधिकार है. बेटे और बहू में से किसी ने भी मेरी या मेरे पति की सेवा नहीं की. वो अब भी परेशान करते हैं.' 

अदालत ने क्या कहा?

इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट के जज संजीव नरूला ने कहा, ‘यह एक ऐसा मामला हो जो बार-बार होने वाले सामाजिक मुद्दे और पारिवारिक रिश्ते के ताने-बानों को उजागर करता है. वैवाहिक कलह न केवल दंपति के जीवन को खराब करता है, बल्कि परिवार के बुजुर्ग नागरिकों को भी काफी प्रभावित करता है.' 

अदालत ने 80 वर्षीय पीड़ित महिला की परेशानी को देखते हुए उनके बेटे, बहू और पोते-पोतियों से कहा कि वो घर खाली कर दें. ताकि पीड़ित महिला सुकून से शेष जिंदगी जी सकें.

'लोकसभा चुनाव के बाद से BJP की...', हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव पर मनीष सिसोदया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget