एक्सप्लोरर

Delhi News: क्या आप भी द्वारका अंडरपास के रास्ते धौला कुआं और एयरपोर्ट जाने वाले हैं? पढ़ लें ये खबर

Delhi: आज दोपहर 12 बजे से अगले 48 घंटे के लिए द्वारका अंडरपास को बंद किया गया. यहां बीच सड़क पर बना ड्रेनेज टूट गया था जिसका मरम्मत कार्य चल रहा.

Dwarka Underpass Closed: राजधानी दिल्ली में लगातार जाम का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. एक ओर आश्रम फ्लाइओवर के विस्तारीकरण के कारण दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, दोपहर 12 बजे से अगले 48 घंटे के लिए द्वारका अंडरपास को बंद किया गया. इस वजह से द्वारका से धौलाकुआं, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने वाले लोगों को भी घंटो जाम का सामना करना पड़ा. 

द्वारका अंडरपास में चल रहा है मरम्मत कार्य 

PWD अधिकारी ने बताया कि द्वारका अंडरपास में बीच सड़क पर बने ड्रेनेज के टूट जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. नई दिल्ली DCP ट्रैफिक को इस बाबत लिखित जानकारी देने के बाद परमिशन लिया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे से इस रास्ते को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. इसे नियत समय से पहले खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिससे आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े.

द्वारका के अंडरपास का उपयोग

दिल्ली कैंट, नजफगढ़, द्वारका समेत अन्य इलाकों से लोग अपने ऑफिस या अन्य कार्यों के लिए द्वारका अंडरपास के रास्ते से निकल कर धौलाकुआं, साउथ दिल्ली, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाते हैं. रोजाना इस रास्ते से लाखों लोग आते-जाते हैं. किसी वजह से अगर 5 मिनट के लिए भी इस सड़क को बंद हो जाता है तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब अगले लगभग 48 घंटे के लिए रास्ते को बंद कर देने के बाद यहां की स्थिति क्या होगी. आज दोपहर से द्वारका सेक्टर 1 से करीब 5 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. 

राहत के लिए सर्विस रोड खोल दिया गया

राहत की बात ये है कि मेन रोड के साथ बने सर्विस लेन को अगले 48 घंटे के लिए आम लोगो के लिए खोल दिया गया है. इससे अब इन रूट्स पर आवागमन करने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली कैंट, नजफगढ़, द्वारका के लोगो को इस भयंकर जाम से बचना है, तो पंखा रोड होते हुए धौलाकुआं के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं.

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में 9 आरोपियों को मिला संदेह का लाभ, अदालत ने किया बरी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget