एक्सप्लोरर

दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने 71 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा, शुरू हुई डिपोर्टेशन की प्रक्रिया

दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार (रोहिंग्या) और 07 नाइजीरियन नागरिक को डिटेंशन सेंटर में भेजा है. इन्हें अब वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने मई 2025 के दौरान 71 ऐसे विदेशी नागरिकों को पकड़ा है जो भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे थे. इनमें 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार (रोहिंग्या) और 07 नाइजीरियन नागरिक शामिल हैं. सभी को कानूनी प्रक्रिया के बाद डिटेंशन सेंटर भेजा गया है और इनकी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

द्वारका जिले की ऑपरेशन यूनिट्स और पुलिस स्टेशनों की टीमों ने इन अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाई और लगातार कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ा.

डीसीपी द्वारका ने क्या कहा?
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि ये सभी लोग भारत में या तो बिना वीजा के घुसे थे या फिर वीजा की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी रुक रहे थे. ये लोग देश के संसाधनों पर बोझ बन रहे थे और कुछ केस में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका भी जताई गई थी.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को FRRO (Foreigners Regional Registration Office) के सामने पेश किया गया.  वहां से इनके डिपोर्टेशन का आदेश दिया गया. जिसके बाद इन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है.

दिल्ली पुलिस की लोगों से अपील

द्वारका पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई विदेशी नागरिक संदिग्ध रूप से रह रहा है या उसकी पहचान स्पष्ट नहीं है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. 

बता दें कि दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस भी राष्ट्रीय राजधानी में लगातार कार्रवाई कर रही है.

दो जून को हुई थी दो की गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो जून को मंडावली गांव से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्तियों के पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget