एक्सप्लोरर

 Delhi News: दिल्ली में इंस्टॉल किए जा रहे हैं 500 और ई- वाहन चार्जिंग प्वाइंट, चालकों को इतना देना होगा चार्जिंग शुल्क

राजधानी दिल्ली में अब ई-वाहनों को चार्ज करने के लिए चालकों से 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली में 500 और चार्जिंग पॉइंट इंस्टॉल किए जा रहे हैं.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ई-व्हीकल (e-Vehicle) चलाने वालों के लिए खबर है. दरअसल ई-वाहन चार्ज करने के लिए अब चालकों से आने वाले दिनों में 2 रुपये प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा. इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए उर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 100 जगहों पर 500 ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट (e-Vehicle Charging Point)  लगाने का काम एक कंपनी को सौंप दिया है. ये सभी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन होंगें. वहीं उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में चार्जिंग शुल्क काफी सस्ता है.

जून तक दिल्ली में 100 जगहों पर 500 ई-चार्जिंग पॉइंट हो जाएंगे स्थापित

बता दें कि सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, कुछ दिनों पहले दिल्ली के 100 जगहों पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु निविदा जारी की गई थी. इसे निविदा के लिए कुल 12 कंपनियां आई थी. इनमें 6 कंपनियों की दर सबसे कम थी. जैन ने आगे कहा कि कंपनियों को दिल्ली की चिन्हित की गई 100 जगहों पर चार्जिंग पॉइंट इंस्टॉल करने का काम दे दिया गया है. ये काम अगले तीन महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. वहीं जैन ने कहा कि कंपनियों को जमीन और बिजली सरकार द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत मुहैया कराई जाएगी.

Delhi News: दिल्ली में आया दो करोड़ का पानी बिल, अब सोसाइटी और जल बोर्ड में हुआ ये विवाद

दिल्ली में ई-वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या देश के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा

इस दौरान दिल्ली डायलॉग कमीशन (DDC)के वाइस प्रेसिडेंट जैस्मिन शाह ने कहा कि राजधानी में ई-वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या काफी ज्यादा है. पूरे देश की तुलना में यहां 10 फीसदी ज्यादा ई-वाहन रजिस्ट्रेशन होते है. इसीलिए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने के लिए इतने बड़े टेंडर पहली बार जारी किए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में 500 ई चार्जिंग स्टेशन और स्थापित किए जाने बाद इनकी संख्या दोगुनी हो जाएगा. गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली में सरकारी दफ्तरों सहित कुल 397 ई-वाहन चार्जिंग पॉइंट हैं. वहीं आने वाले तीन महीनों में इनकी संख्या 900 होगी.

ये भी पढ़ें-

 

Delhi News: बीजेपी नेता का फोन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में किया मोबाइल बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget