एक्सप्लोरर

दिल्ली: 13 साल से फरार डबल मर्डर आरोपी लालन कुमार गिरफ्तार, इतने लाख का था इनाम

Double Murder Case: दिल्ली पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे डबल मर्डर केस के अपराधी लालन कुमार को पकड़ा लिया है. इस पर लाखाें का इनाम है साथ ही यह 3 साल सात राज्यों में लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी.

दिल्ली पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे डबल मर्डर केस के कुख्यात अपराधी लालन कुमार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने तीन साल तक देश के सात राज्यों में लगातार आरोपी की तलाश की.

इसके बाद पुलिस के मुताबिक, इस आरोपी लालन पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था और अदालत ने उसे साल 2012 में ही घोषित अपराधी घोषित कर दिया था. 

कैसे हुआ था खौफनाक डबल मर्डर

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2012 की रात में प्रहलादपुर पुल से एक ट्रक ,ड्राइवर शमीम और उसका हेल्पर शेरा अचानक गायब हो गए. जिसके बाद ट्रक के मालिक श्री राम गुप्ता ने इस गुमशुदगी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए इस मामले की जांच में ड्राइवर शमीम का शव हरियाणा के पलवल से मिला.

इस मामले में हेल्पर शेरा का शव मथुरा यूपी से बरामद हुई. वही अपहृत ट्रक प्रयागराज से बरामद हुआ. इस वारदात की जांच में सामने आया कि आरोपी लालन कुमार और उसके साथियों ने ट्रक लूटने के इरादे से अपहरण किया था, लेकिन जब ड्राइवर और हेल्पर ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. आरोपी लालन वारदात के बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया.

13 साल से कुख्यात आरोपी दे रहा था पुलिस को चकमा 

पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आया और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा. लेकिन दिल्ली पुलिस ने हार नहीं मानी. पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए तगड़ी प्लानिंग बनाई. टीम ने 20 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया.

तभी 7 राज्यों  दिल्ली ,एनसीआर, यूपी, पंजाब, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में छानबीन हुई. 500 सीडीआर खंगाले गए और करीब 1000 लोगों से पूछताछ की गई. आखिरकार गुप्त सूचना पर टीम ने बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर से लालन को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया.

अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था आरोपी 

दिल्ली पुलिस पूछताछ में लालन ने कबूल किया कि पिछले 13 सालों से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था. वह मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहा. अपनी शक्ल-सूरत बदलकर आम मजदूर की तरह जिंदगी जीता रहा.

इसके साथ ही आराेपी पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक भटकता रहा ताकि पुलिस की पकड़ में न आए. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मधेपुरा की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया. अब उसे दिल्ली लाकर केस की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget