एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: सुपारी किलर्स ने दिल्ली पुलिस से की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी! अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Delhi News: पुलिस ने 8 सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लोडेड देसी पिस्तौल, ऑल्टो कार, 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए है. आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है.

Delhi News:  दिल्ली पुलिस को आठ सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता मिली है. यह सभी सुपारी किलर्स (Contract Killer) उत्तरी दिल्ली में एक व्यवसायी को धमकाने और उस पर हमला करने जा रहे थे. पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की इस दौरान इन सुपारी किलर्स पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी. 

आरोपियों ने पुलिस के साथ की मारपीट, तान दी पिस्तौल
दिल्ली पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के बताया कि 6-7 जनवरी की रात पुलिस कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे थे. इस दौरान उनकी नजर कार और बाइक के साथ खड़े कुछ लोगों पर पड़ी. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम (Patrolling Team) ने और ड्यूटी ऑफिर्स को स्टाफ के साथ भेजने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की एक और टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर वहां इक्ट्ठा हुए सभी अपराधी भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी. एक आरोपी ने तो पुलिस पर लोडेड देसी पिस्तौल तान दी.

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार
आखिरकार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दो आरोपी भागने में कामयाब रहे. आरोपियों की पहचान विकास (22), मनीष (26), राहुल धनखड़ (20), अरुण (19), आकाश (20), दीपक (19), सूरज (21) और नीरज (20) के रूप में हुई है. ये सभी हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के निवासी हैं. वही जो दो आरोपी फरार हुए है उनकी पहचान कपिल और कुणाल के रूप में हुई है. 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इन आरोपियों ने सदर बाजार में एक बड़े कपड़ा व्यापारी धमकाने और मारपीट करने की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपनी मारुति ऑल्टो कार की नंबर प्लेट भी ढक रखी थी. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को तीन जिंदा कारतूस के साथ लाठियां और एक देसी पिस्तौल मिली है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: दिल्ली में भांजे ने मामा को गिफ्ट देने के लिए किया बच्चे का अपहरण, फिर ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget