एक्सप्लोरर

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जाना शालीमार बाग के लोगों का हाल, जल संकट पर अधिकारियों को फटकार

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग इलाके का दौरा किया और जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना.

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के बीसी ईस्ट ब्लॉक का निरीक्षण कर इलाके में जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को स्थानीय लोगों ने पानी की कमी और गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया.इस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए.

गर्मी से पहले पानी की समस्या हल करने के आदेश

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या गंभीर हो सकती है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को शुद्ध और पर्याप्त पानी मिले. उन्होंने जल बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जलापूर्ति में आ रही समस्याओं को तुरंत ठीक करें ताकि आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी न हो.

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज शालीमार बाग के बीसी ईस्ट ब्लॉक में निरीक्षण किया. जनता से पानी की कमी और गंदे पानी की शिकायतें मिलीं. मैंने जल बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करें. गर्मियों में कोई भी परिवार पानी के लिए परेशान न हो, यह हमारी जिम्मेदारी है.”

दिल्ली में पानी की समस्या कोई नई बात नहीं

गौरतलब है कि दिल्ली में जल संकट कोई नई समस्या नहीं है. गर्मियों के दौरान राजधानी के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत होती है. कई जगहों पर गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतें भी मिलती हैं. यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण और पाइपलाइन की खराबी के कारण जल संकट गहराता जा रहा है. दिल्ली सरकार लगातार इस मुद्दे पर काम करने का दावा करती रही है, लेकिन अब भी कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दौरे के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल बोर्ड अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे और जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे. जनता को राहत देने के लिए सरकार द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे, यह देखने वाली बात होगी.

इसे भी पढ़ें: पहचान बदलकर सालों से दिल्ली में रह रही महिला नक्सली गिरफ्तार, खतरनाक हथियार चलाने में माहिर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget