एक्सप्लोरर

कांग्रेस के समर्थकों से अरविंद केजरीवाल की अपील, 'आपका कोई पर्सनल काम भी हो तो...'

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वोट कांग्रेस को दोगे तो फिर बीजेपी की सरकार आ जाएगी और फिर सारे सरकारी स्कूल खराब कर देगी.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान अब अंतिम दौर में है. सभी पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दावे और वादे कर रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है. पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो संदेश जारी किया है.

आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, ''पिछले दिनों कुछ लोग मुझसे मिलने आए. मैंने उनसे पूछा कि किसे वोट दोगे? उन्होंने कहा कांग्रेस को. मैंने पूछा क्यों, दिल्ली में तो कांग्रेस का कुछ बचा ही नहीं है. इस पर उन्होंने कहा कि वर्षों से कांग्रेसी हैं. हरियाणा जीता हुआ चुनाव हार गई.'' 

'दिल्ली में कांग्रेस का मकसद AAP को हराना'

AAP नेता ने आगे कहा, ''जितना कांग्रेस का समर्थक अपनी पार्टी को जिताने की कोशिश करता है, कांग्रेस के नेता उतना ही अपनी पार्टी को हराने में लगे रहते हैं. वो बोले, सभी को साफ दिख रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का एक ही मकसद है, कैसे भी आम आदमी पार्टी को हरवाओ. कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है. कांग्रेस सिर्फ आम आदमी पार्टी को हराने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.''

मुझे राजनीति नहीं आती- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बताया, ''कांग्रेस के नेता बीजेपी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं, सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं. तो फिर मैंने उनको समझाया कि मुझे राजनीति नहीं आती है. मुझे तो सिर्फ काम करना आता है. जैसे मैंने आम आदमी पार्टी वालों के लिए काम किया, मैंने आपलोगों के लिए भी काम किया. मैंने फिर उनसे पूछा- क्या घर में फ्री बिजली आती है? वो बोले- हां जी आती है. मैंने कहा कि फ्री बिजली तो मैंने ही की है न.'' 

'अगर वोट कांग्रेस को दोगे तो फिर बीजेपी सरकार आ जाएगी'

दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा, ''उनसे मैंने पूछा कि आपके बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं? उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. फिर मैंने पूछा कि सरकारी स्कूल अच्छे हुए या नहीं? उन्होंने कहा- हां सरकारी स्कूल तो बहुत अच्छे हो गए. मैंने पूछा ये किसने किया? तो उन्होंने कहा कि आपने किया. मैंने उनसे कहा कि अगर वोट आप कांग्रेस को दोगे तो फिर बीजेपी की सरकार आ जाएगी और फिर सारे सरकारी स्कूल खराब कर देगी.'' 

अरविंद केजरीवाल ने बताया, ''उनसे मैंने कहा कि बीजेपी आएगी तो फ्री बिजली और पानी बंद कर देगी, मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देगी. महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बीजेपी बंद कर देगी. कम से कम 25 हजार रुपये महीने का खर्चा बन जाएगा, ये कहां से लाओगे? तीनों ने कहा कि सर बात तो सही है. मैंने उनसे फिर पूछा कि कांग्रेस को वोट देने से क्या फायदा है? इसके बाद तीनों ने कहा कि हम सब झाड़ू को ही वोट देंगे. मैं आपका भाई होने के नाते कह रहा हूं कि झाड़ू पर वोट दो. आपका कोई पर्सनल काम भी हो तो अपने इस भाई के पास आप आ जाना. मैं हमेशा आपके लिए तैयार रहूंगा.''

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र यादव का बड़ा दावा, 'दिल्ली में लोग अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget