एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा होने लगी दमघोंटू, 'खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI, जानें- कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Report: दिल्ली का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. वहीं सर्दी की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का लेवल भी बढ़ने लगा है. शनिवार की सुबह दिल्ली में एक्यूआई 260 दर्ज किया गया.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह करीब आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहने और बाद में दिन में और शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है.

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 फीसदी रही. इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को सुबह का मौसम अच्छा रहा और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 था, जो 'खराब' श्रेणी के अंतर्गत आता है.

तीन दिनों तक दिल्ली में हो सकती है बारिश

राजधानी दिल्ली में रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश हो सकती है. आज भी कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं. बारिश के साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट होगी. दिल्ली के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी हो सकती है. ऐसे में राजधानी में ठंड बढ़ जाएगी.

300 पार करते ही बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाता है एक्यूआई

इस तरह राजधानी में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना है. इससे तापमान में और गिरावट आएगी. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यंत गंभीर’ की श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें- Soumya Murder Case: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, अब 18 अक्टूबर को सुनाएगी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget