एक्सप्लोरर

दिल्ली AIIMS के ट्रॉमा सेंटर सुविधाओं का विस्तार, 100 नए बेड और 5 मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर शुरू

Delhi AIIMS: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में ओटी की संख्या बढ़ गई है. एक अनुमान के मुताबिक अब यहां हर महीने 2500 सर्जरी डॉक्टर्स कर सकते हैं.

Delhi News: दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की नई सुविधा शुरू की गई है जिससे इलाज कराने आए मरीजों के लिए एक बड़ी राहत होगी. जेपीएनएटीसी में ट्रॉमा सेंटर में हाल में लगभग 100 बेड जोड़े गए हैं, जिससे कुल बेड की संख्या अब 259 हो गई है. इसके इलावा एम्स में आपातकालीन सेवाओं का भी विस्तार किया गया है.

एम्स में मुख्य समस्या ऑपरेशन थिएटर की संख्या थी. अब 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से जेपीएनएटीसी में कुल ऑपरेशन थिएटर की संख्या 11 हो गई है. इसको लेकर एम्स दिल्ली की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी भी साझा की गई है. 

क्या हैं विशेषताएं?

  • 58-72 वर्ग मीटर के विशाल ऑपरेशन थिएटर, जिसमें प्रत्येक ऑपरेशन थिएटर में मल्टीस्पेशलिटी केसेस हो सकते हैं. इन ऑपरेशन थिएटर्स में ऑर्गन रिट्रीवल केसेज आसानी से किए जा सकते हैं.
  • 72 वर्ग मीटर का एक ऑपरेशन थिएटर रेडियोसेफ है और ओ-आर्म इन्ट्रा-ऑप सीटी के लिए उपयुक्त है.
  • ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह से एकीकृत है, जिससे सर्जरी को डेमो रूम, लेक्चर थिएटर या दुनिया में कहीं भी प्रसारित किया जा सकता है ताकि छात्रों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण मिल सके.
  • इसमें लैमिनर फ्लो एसी सिस्टम है जो ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण को कम करने में मदद करता है.
  • दीवारें और फर्श सीमलेस हैं, जिससे सफाई आसान हो जाती है और ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स में धूल या माइक्रोबियल जमाव नहीं होता है.
  • स्टाफ के चेंज रूम और स्टोरेज स्पेस के लिए पर्याप्त स्थान है.

एम्स ट्रॉमा सेंटर में हर महीने 1200 से 1500 सर्जरी होती थी. लेकिन अब नए ऑपरेशन थिएटर बनने से 2500 तक सर्जरी हर महीने हो सकती हैं. एम्स में हर महीने बड़ी संख्या में मरीजों की सर्जरी होती हैं और यहां पर सर्जरी के लिए भी एक लंबी लाइन और लंबा वक्त लगता है लेकिन इस सुविधा से मरीजों को काफी हद तक राहत होगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण को लेकर LG, CM और पर्यावरण मंत्री की बैठक, आर्टिफिशियल बारिश पर भी चर्चा

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget