एक्सप्लोरर

बीजेपी MLA मोहन सिंह बिष्ट ने बताई मुस्तफाबाद का नाम बदलने की वजह, AAP बोली- 'अगर कुछ करना ही है तो...'

Mustafabad News: मुस्तफाबाद का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी तकरार शुरू हो गई है. AAP विधायक जुबैर अहमद ने कहा कि नाम बदलने से उस जगह की तस्वीर नहीं बदलने वाली है.

Mustafabad Name Change: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं. ऐसे में इस मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जुबैर अहमद ने कहा कि नाम बदलने से अगर किसी जगह का विकास होता है तो नाम बदल लें.

मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने के लिए मेरे द्वारा प्रस्ताव लाया गया है. 1998 से 2008 के बीच जब मैं विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था. मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है. यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर मेरे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने के बाद इस क्षेत्र का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रख दिया." बिष्ट एक अप्रैल को प्रस्ताव पेश कर सकते हैं.

मोहन सिंह बिष्ट ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, "आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है. लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों के पास अवैध मीट की दुकानें बंद कर दी जानी चाहिए. खासकर नवरात्रि के दौरान तो दुकानों को बंद किया जाना ही चाहिए."

नाम बदलने से कोई फायदा नहीं- AAP विधायक 
मुस्तफाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर आप विधायक जुबैर अहमद ने कहा, "नाम बदलने से अगर किसी जगह का विकास होता है तो नाम बदल लें. नाम बदलकर इटली रख दें या पेरिस रख दें क्या फर्क पड़ता है. नाम बदलने से उस जगह की तस्वीर नहीं बदलने वाली. अगर कुछ करना ही है तो मुस्तफाबाद को 100-200 करोड़ का बजट दे दीजिए और फिर वहां विकास कार्य का काम कीजिए फिर कोई फायदा भी है."

AAP करेगी विरोध
उन्होंने कहा, "हम विपक्ष में रह कर इसका विरोध जरूर करेंगे. नाम बदलने से लोगों को परेशानी होती है. आधार कार्ड में नाम बदलना, राशन कार्ड में नाम बदलना इन सब चीजों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ेगा, जनता परेशान होगी. लोगों को अगर परेशानी होगी तो हम इसका विरोध करेंगे."

वहीं आप विधायक अनिल झा वत्स ने कहा, "आप एक योजना लाइए 'दीनदयाल उपाध्याय हथौड़ा योजना' और जितने भी मॉन्यूमेंट दिल्ली में है सब पर हथौड़ा चला दो, दिल्ली विधानसभा भी अंग्रेजों ने बनाया है इसको भी तोड़ दो. मोहन सिंह विष्ट से आपका नाम चिंटू सिंह, पिंकू, रिंकू कर देगें तो उससे क्या होगा? आप काम करना नहीं चाहते और केवल नाम बदलने पर आपका फोकस है."

अनुपम सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पिछले तीन सालों से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर सफर जारी. राजनीति और अपराध की खबरें लिखने में खास रुचि. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget