एक्सप्लोरर

गुमशुदगी-अपहरण मामले में क्राइम ब्रांच का एक्शन, NCR में रेड कर तीन बच्चियों को किया बरामद

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम को बड़ी सफलता मिली है. तीन बच्चियों के अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत से हड़कंप मच गया था. क्राइम ब्रांच बच्चियों की तलाश में जुटी थी.

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम ने तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया है. बच्चियों के परिजनों ने गुमशुदगी-अपहरण की अलग-अलग एफआईआर भजनपुरा थाने में दर्ज कराई थी. क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर के अलग अलग इलाकों में छापा मारकर बच्चियों को बरामद किया. बच्चियों की बरामदगी होने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने राहत की सांस ली है. 

पहला मामला- 
भजनपुरा इलाके से 7 नवंबर को 11 साल की लड़की लापता हो गयी थी. परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने 8 नवंबर को मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी. क्राइम ब्रांच ने मोबाइल नंबरों की छानबीन की. बच्ची की तलाश में कई लोकेशन पर दबिश भी दी गयी. हेड कॉन्स्टेबल पूजा कुमारी ने बच्ची के 5 पुस्ता में मौजूदगी की सूचना दी. क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. 

दूसरा मामला-
भजनपुरा के गोमरी रोड से 2 नवंबर को 13 साल की लड़की अचानक लापता हो गयी. गुमशुदगी-अपहरण की जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की. सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिली. क्राइम ब्रांच ने बच्ची को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. 

तीसरा मामला-
उत्तरी घोंढा से 15 साल की लड़की अचानक लापता हो गयी. काफी तलाश के बाद भी परिजनों को बच्ची नहीं मिली. थक हारकर परिजनों ने 6 नवंबर को भजनपुरा पुलिस से गुहार लगायी. 7 नवंबर को गुमशुदगी-अपहरण की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. आखिरकार क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम ने नाबालिग बच्ची को शास्त्री पार्क के बस स्टैंड से बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद तीनों नाबालिग लड़कियों को भजनपुरा थाने ले आया गया. जांच अधिकारी के सुपुर्द तीनों बच्चियां हैं. मामले की जांच आगे जारी है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में लगेगा इंटरनेशनल व्यापार मेला, चीन-साउथ कोरिया समेत ये देश करेंगे शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget