एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में 'बुलडोजर एक्शन' पर 14 मई को सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक, सभी MLAs होंगे मौजूद

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न इलाकों में 'बुलडोजर कार्रवाई' को लेकर 14 मई को सीएम हाउस में बैठक बुलाई है. इसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

Bulldozer In Delhi: दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. यह कार्रवाई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चल रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम हाउस में 'बुलडोजर एक्शन' को लेकर कल यानी 14 मई को मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है. बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विरोध करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आप विधायक को गिरफ्तार किया. 

अतिक्रमण के खिलाफ जारी है 'बुलडोजर एक्शन'

उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के प्राधिकारियों ने मंगोलपुरी में एक स्टेडियम समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया. स्टेडियम में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया था, जो ‘‘उसके परिसर में मवेशी भी ले आए थे.’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह संपत्ति एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के तहत आती है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगोलपुरी में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्रवाई चल रही है, जहां कुछ लोगों ने अंदरुनी इलाके में अतिक्रमण कर लिया और उसके परिसर में मवेशी भी लाए गए.’’

Delhi: दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से बच्चों का स्कूल जाना मुहाल, गर्मियों की छुट्टियां भी हुईं कम

अधिकारियों ने बताया कि समयपुरी बादली और करोल बाग जोन के प्रेम नगर में भी अतिक्रमण रोधी अभियान चल रहा है, जहां पहले भी कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि एनडीएमसी प्राधिकारियों ने गुरुवार को बवाना इलाके में स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर शुक्रवार को ‘‘मांस की अनधिकृत दुकानों’’ और अवैध ढांचों को हटाने की कार्रवाई के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध कराने के लिए कहा था. उन्होंने शुक्रवार को समयपुर बादली से लेकर रोहिणी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-18 तक के इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने के लिए भी पुलिस कर्मियों को मौजूद रहने को कहा. दक्षिण दिल्ली नगर निगम पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में भी ऐसा ही अभियान चला रहा है.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के प्रवर्तन प्रकोष्ठ के दल पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर के साथ ख्याला पहुंचे और उन्होंने अस्थायी ढांचों और झुग्गियों को हटाना शुरू कर दिया. एसडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विष्णु गार्डन मेट्रो स्टेशन के समीप ख्याला में अभियान शुरू हो गया है. हमारे पास इस अभियान को चलाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल है. अभी तक कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है.’’

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर और नजफगढ़ मंडल में गोयला डेयरी इलाके में भी अभियान चलाया जाना है. नगर निगम प्राधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था, जिसके बाद हिंसक प्रदर्शन हुए और मदनपुर खादर इलाके में पथराव हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने दावा किया कि वैध ढांचों पर भी बुलडोजर चलाया गया. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने मदनपुर खादर और धीरसेन मार्ग पर अभियान चलाया जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने रोहिणी और करोल बाग में आने वाले उसके इलाकों में कार्रवाई की. 

Delhi E-Buses: दिल्ली में अगले सप्ताह से चलेंगी 125 ई-बसें, सीएम अरविंद केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget