एक्सप्लोरर

'PM मोदी अपने वादे...', मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रवीण खंडेलवाल का पलटवार 

Delhi News: दिल्ली से BJP एमपी प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक PM मोदी ने पिछले 10 सालों में देश की छवि बदल दी. मल्लिकार्जुन खड़गे का यह दावा कि पीएम मोदी वादे पूरे नहीं करते, सरासर झूठ है.

Delhi Latest News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के बाद चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल उन पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के बारे में जो कहा उसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. पूरा देश अब कांग्रेस पार्टी के चरित्र को समझ चुका है. 

दिल्ली बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा वादे किए हैं, लेकिन उनका हर वादा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा." 

प्रवीण खंडेलवाल ने ये भी कहा, "पीएम मोदी ने 2014 में जब सत्ता संभाली तो उन्होंने इन 10 सालों में देश की छवि बदल दी. मल्लिकार्जुन खड़गे का यह दावा कि पीएम मोदी वादे पूरे नहीं करते, सरासर झूठ है."

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा था? 
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए एक्स पोस्ट पर कहा था कि मोदी सरकार की पहचान 'झूठ, धोखा, लूट और प्रचार' है. उन्होंने पीएम के 100 दिनों की योजना को एक सस्ता पीआर स्टंट करार दिया. साथ ही ये भी कहा था कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे सभी खोखले साबित हुए हैं. 

उन्होंने विकास और ढांचागत विकास, बेरोजगारी विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सवाल, सामाजिक भेदभाव, असमानता में बढ़ोतरी और गरीबों और दलितों को न्याय न मिलने का आरोप लगाया. 

मल्लिकार्जुन  खरगे ने 31 अक्टूबर को भी बीजेपी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम जालसाजी का सहारा लेकर चुनाव जीत रहे हैं. कर्नाटक में मुफ्त बस योजना पर समीक्षा की बातों पर खरगे ने नाराजगी जताई और कहा,  'उतना ही वादा कीजिए, जितनी पूरी हो जाए.' 

अब खरगे के इसी बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लपक लिया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खरगे साहब को ज्ञान समझ में आ गया है. उन्होंने बहुत कुछ स्वीकार किया है. अब मन में सवाल आया है कि इसका  पहला पाठ उन्होंने अपने नेता राहुल गांधी को पढ़ाया कि नहीं, गभीर सवाल उठ रहे हैं.

पीएम का पलटवार 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के "वित्तीय रूप से संभव" वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 नवंबर) को कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस बुरी तरह से बेनकाब हो चुकी है.  

पीम ने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी को यह एहसास हो रहा है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या असंभव है. वे लगातार प्रचार अभियान चलाकर लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे. अब, वे लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो चुके हैं!"

Delhi News: छठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में रहेगी छुट्टी? LG ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Delhi News: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
दिल्ली: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Delhi News: 'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget