एक्सप्लोरर

'2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज 300 पार', BJP कार्यालय में बोले वीरेंद्र सचदेवा

BJP Foundation Day: स्थापना दिवस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्र सर्वोपरि का मूलमंत्र दिया गया था.

BJP Foundation Day 2024: बीजेपी का स्थापना दिवस देश भर में उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिल्ली के कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और स्टाफ ने बीजेपी का झंडा फहराया. झंडा फहराने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि की गई.

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में नई दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, बृजेश राय, विक्रम बिधूड़ी, विक्रम मित्तल, सी एल मीना एवं अमित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

धूमधाम से मना बीजेपी का स्थापना दिवस

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सर्वोपरि का मूलमंत्र दिया था. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता मूलमंत्र को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने गौरवांवित महसूस करते हुए कहा कि मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज 300 के पार है. अब 400 पार का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. सचदेवा ने दावा किया कि पीएम मोदी की नीतियों के कारण जनता तीसरी बार भी देश की बागडोर सौंपेगी. 

दिल्ली में 25 मई को छठे चरण का चुनाव

बताते चलें कि राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर छठे चरण में यानी 25 मई को मतदान होना है. बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा काफी पहले कर दी है. अब पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई है. बीजेपी ने इस बार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली को छोड़ कर सभी सीटों पर प्रत्याशियों को बदल डाला है. दो बार के सांसद मनोज तिवारी पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार भी चुनावी रण मं उतारा गया है.

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, न्यू दिल्ली से स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, साउथ दिल्ली से रामबीर सिंह बिधूड़ी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सेहरावत और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी दिल्ली जीत की हैट्रिक लगा पाती है या फिर इंडिया गठबंधन बीजेपी के विजय रथ को रोकने में कामयाब होता है.

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का नया प्लान, सामूहिक उपवास को लेकर मंत्री गोपाल राय ने दी बड़ी जानकारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget