एक्सप्लोरर

आतिशी का दावा, 'AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने, BJP की...'

ईडी ने आप की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान अस्पताल निर्माण, CCTV और शेल्टर होम मामले में गड़बड़ी के कथित दावों को लेकर मामला दर्ज किया है. इसके बाद AAP ने कहा कि बीजेपी बौखलाई हुई है.

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने शुक्रवार (18 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP की नींद उड़ा दी है. बौखलाहट में AAP नेताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं.

हाल में हुए गुजरात की विसाबदर विधानसभा उप-चुनाव में आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत हुई है. इसके बाद से पार्टी लगातार गुजरात में कैंपेन कर रही है. उसका फोकस 2027 का विधानसभा चुनाव पर है.

आतिशी ने कहा, ''बीजेपी ने अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है. फर्जी मुकदमों का सिलसिला एक बार फिर शुरू कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी और ईडी पर टिप्पणी की थी कि दुर्भावना से काम किया जा रहा है.''

आतिशी ने क्यों बोला हमला?

आतिशी ने ये हमला ऐसे समय में बोला है जब सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आप सरकार के वक्त हुए तीन अलग-अलग मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किए हैं. अस्पताल निर्माण, CCTV और शेल्टर होम मामले में ECIR दर्ज की गई है. इस मामले में आप नेताओं को समन भेजा जा सकता है.

उन्होंने कहा, ''आखिरी ईडी के केस की शुरुआत फिर से क्यों हो रही है. इसका जवाब गुजरात के विसाबदर में हुए विधानसभा उप-चुनाव रिजल्ट में छिपा हुआ है. बीजेपी ने हर संभव कोशिश की कि आप को विसाबदर के चुनाव में हराया जाए. बेइंतहा पैसा खर्च किया. शराब बांटे गए, आप के कार्यकर्ताओं को डराया गया. कार्यकर्ताओं से सेटिंग की कोशिश की गई. पार्टी के सभी बड़े नेताओं को इस सीट पर लगा दिया गया.''

गुजरात चुनाव पर बड़ा दावा

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, ''गोपाल इटालिया की जीत के बाद आप का ग्राफ गुजरात में तेजी से बढ़ रहा है. क्योंकि एक तरफ लोग देख रहे हैं कि पिछले 30 साल से बीजेपी ने गुजरात का बुरा हाल कर दिया है. सूरत में बारिश से बुरा हाल हुआ, स्कूल का बुरा हाल है. सड़कें टूटी हुई है. लोग आप की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं. बीजेपी आम आदमी पार्टी से बौखला गई है. यही कारण है कि एजेंसी को आप के खिलाफ लगा दिया गया है.''

उन्होंने कहा, ''सीबीआई-ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. बीजेपी को बता दूं कि हम फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं. आप, बीजेपी से लड़ती रही है, लड़ती रहेगी. आप ने एक पैसे की गड़बड़ी नहीं की है.'' 

आतिशी ने कहा, ''आप हमारे काम की जितनी जांच करवानी है, करवा लो. आपको एक पैसे की गड़बड़ी नहीं मिलेगी. आप जितनी भी कोशिश कर लो, बीजेपी को गुजरात में हराएंगे.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP Protest: CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget