एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले- 'मोदी बहुत ताकतवर, अथाह पैसा, लेकिन भगवान नहीं'

Arvind Kejriwal On PM Modi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (26 सितंबर) को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी भगवान नहीं हैं.

Arvind Kejriwal Speech: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार (26 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने दिल्ली के काम को रोकने का आरोप लगाया.

पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पीए मोदी बहुत ताकतवर हैं, अथाह पैसा है लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भगवान हैं इस दुनिया में, कोई तो शक्ति है, वो मेरे साथ हैं. मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं.

पार्टी न टूट जाए तो कहना- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''मुझे, सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, विभव को जेल में डाल दिया. पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया, फिर भी हमारी पार्टी एकजुट है. मैं चैलेंज करता हूं कि तुम्हारी पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं को जेल में डाल दो, पार्टी न टूट जाए तो कहना.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कुछ दिनों पहले बीजेपी के एक नेता से बात हुई तो मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि मैंने अपकी सरकार को डीरेल कर दिया. यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गया. 27 साल से इनको दिल्ली की जनता वोट नहीं दे रही है. आप दवाईयां और केजरीवाल को बदनाम करके वोट लेना चाहते हो यह गलत है.''

RSS का किया जिक्र

आप संयोजक ने कहा, ''मुझे RSS के एक नेता ने कहा कि RSS ने अल्टीमेटम दिया है कि 75 साल का नियम लागू रहेगा, लेकिन मोदी मान नहीं रहे हैं. जब अपना नंबर आया तो कहते हैं कि ये कानून मुझपर लागू नहीं होगा. कल को अगर कोई अधिकारी 60 साल बाद या सुप्रीम कोर्ट का जज 65 साल बाद कहे कि मैं रिटायर नहीं होऊंगा, तो क्या होगा. खुद 75 साल का नियम बनाया फिर क्यों खुद नहीं मान रहे. कहते थे परिवार नहीं है, फिर पता नहीं किसके लिए लालच है.''

पूर्व सीएम ने कहा, ''लोग कहते हैं कि जेल जाने से नुकसान हुआ. मैं मानता हूं कि नुकसान हुआ. लेकिन केजरीवाल का नुकसान नहीं हुआ, मनीष सिसोदिया का नुकसान नहीं हुआ बल्कि दिल्ली की दो करोड़ की जनता का नुकसान हुआ. दिल्ली के अस्पतालों के अंदर दवाइयां बंद कर दीं. थोड़ा भगवान से डरो. अहंकार किसी का नहीं टिकता है.''

मैं ईमानदार हूं, तो वोट देना- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप की मानसिकता ही निगेटिव है, इन्हें जेल भेज दो, बस से मार्शल हटा दिये, मार्शल की नौकरी कौन करता है. गरीब के बच्चे नौकरी करते है, बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी, तीर्थ यात्रा बंद कर दी.

उन्होंन कहा कि यदि जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं, तो वोट देना, नहीं तो वोट मत देना. इन्होंने जितने काम ठप्प किये थे, मैं फिर शुरू करवाउंगा. जेल जाने से नुकसान हुआ लेकिन केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नुकसान नहीं बल्कि दिल्ली की जनता का नुकसान हुआ.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने अपनी स्वेच्छा से तीन बार इस्तीफा दिया. ज्वाइंट कमिश्नर के पद से इस्तीफा दिया और 10 साल दिल्ली की झुग्गियों में काम किया. 2013 में जब दिल्ली में मेरी सरकार बनी तो 49 दिनों में मैंने इस्तीफा दिया और तीसरी बार जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दिया. मुझे सत्ता का थोड़ा सा भी लालच नहीं है. मैं कुछ करने आया हूं.''

Delhi Air Train: दिल्ली में कितने किलोमीटर का होगा एयर ट्रेन का रूट? जानें हर डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget