एक्सप्लोरर

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार की वजह बने संदीप दीक्षित? समझें वोटों का गणित

Arvind Kejriwal News: नई दिल्ली सीट पर पिछली बार कांग्रेस को 3,220 वोट मिले थे. तब केजरीवाल को 46,758 और बीजेपी उम्मीदवार को 25,061 वोट मिले थे. इस बार अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है.

New Delhi Assembly Constituency: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. केजरीवाल रुझानों में लगातार पीछे चल रहे थे. उनकी हार की एक बड़ी वजह कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित माने जा रहे हैं. दीक्षित के लिए ये बदला की तरह है. पहली बार अरविंद केजरीवाल 2013 में शीला दीक्षित को नई दिल्ली से हराकर सीएम बने थे.

अरविंद केजरीवाल को 4099 वोटों से हार मिली है. नई दिल्ली में वर्मा को 30024 वोट मिले. वहीं केजरीवाल को 25925 वोट मिले. संदीप दीक्षित को यहां 4541 वोट मिले. माना जा रहा है कि संदीप दीक्षित ने इस सीट पर केजरीवाल का काफी नुकसान किया है. 

सीएम पद से दिया था इस्तीफा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसकी कमान आतिशी को सौंप दी थी. हालांकि उन्होंने इस बार के चुनाव में खुद को सीएम चेहरा घोषित किया था. आतिशी भी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं. उन्हें बीजेपी के रमेश बिधूड़ी मात देते दिख रहे हैं. 

2020 में किसे मिले थे कितने वोट?

पिछली बार कांग्रेस को 3,220 वोट मिले थे. तब केजरीवाल को 46,758 और बीजेपी उम्मीदवार को 25,061 वोट मिले थे. नई दिल्ली सीट पर सबसे पहले 2013 में अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की थी. तब उन्होंने शीला दीक्षित को बड़े अंतर से हराया था. संदीप दीक्षित शीला दीक्षित के बेटे हैं. इसके बाद 2015 और 2020 के चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की.

क्या कहते हैं रुझान?

डेढ़ बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 48 और आप 22 सीटों पर आगे है. बीजेपी दिल्ली में 27 सालों से सत्ता से बाहर है. ऐसे में ये रुझान बरकरार रहे तो पार्टी का बनवास खत्म होगा. वहीं ये आप के लिए बड़ा झटका होगा. आप पिछले 10 सालों से सत्ता में है. 2015 में पार्टी ने 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अगर उसे हार मिलती है तो पार्टी की सिर्फ पंजाब में सरकार होगी.

AAP को लगे झटके पर संजय राउत बोले, 'दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न....', कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget