एक्सप्लोरर

Delhi News: एम्स होगा इंट्रा-हॉस्पिटल नेविगेशन सिस्टम से लैस, ओपीडी, लैब और ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचना होगा आसान

Delhi AIIMS: एम्स के अंसारी नगर, झज्जर, बल्लभगढ़, त्रिलोकपुरी और गाजियाबाद में विस्तारित परिसर हैं. इन्हें अस्पताल की इनडोर नेविगेशन प्रणाली से जोड़ा जाएगा.

AIIMS News: दिल्ली (Delhi) का ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस (AIIMS) देश का सर्वोच्च और बेहतरीन सुविधाओं वाला अस्पताल है. यहां देश के कोने-कोने से लोग बेहतर इलाज के लिए पहुंचते हैं. लेकिन मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ और बहुत बड़े क्षेत्र में फैले एम्स के विभिन्न विभागों तक पहुंचने में कई बार मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कई बार उन्हें पता ही नहीं चल पाता है कि उन्हें जिस विभाग में इलाज कराना है, वो कहां पर है. उनकी इसी समस्या के समाधान के लिए एम्स अब इंट्रा हॉस्पिटल नैविगेशन सिस्टम से लैस होने जा रहा है. दरअसल एम्स प्रशासन ने अपने सभी 58 विभागों तक मरीजों की पहुंच को आसान बनाने के लिए इंट्रा हॉस्पिटल नैविगेशन सिस्टम लागू करने की कवायद तेज कर दी हैं.

विभिन्न विभागों तक पहुंचना होगा आसान 
अब मरीज और उनके तीमारदारों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल के रोगी परामर्श केंद्र, ब्लड टेस्ट लैब और ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य चिकित्सकीय विभागों को ढूंढने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने मोबाइल फोन का नेविगेशन सिस्टम चालू करना होगा, उसमें गंतव्य स्थल का नाम लिखना होगा और वह बिना किसी व्यवधान के अपने गंतव्य स्थल तक आसानी से पहुंच जाएंगे. 

समिति का किया गया गठन 
इसके लिए एम्स निदेशक प्रो एम श्रीनिवास ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमें न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो डॉ विवेक टंडन सहित कंप्यूटर सुविधा के प्रभारी डॉ विवेक गुप्ता, अस्पताल प्रशासन विभाग के सहायक प्रो डॉ विकास एच के साथ एम्स के अधीक्षक अभियंता और कंप्यूटर सुविधा के एएसओ सतीश को शामिल किया गया है. समिति को निर्देश दिया गया है कि वह इस संबंध में अनुभवी सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या भारत सरकार के तहत स्वायत्त निकाय संगठनों से बड़े पैमाने पर इनडोर नेविगेशन सिस्टम को लागू करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) हासिल कर तीन महीने के अंदर कार्य आवंटित करें.

एम्स के इन परिसरों को भी इनडोर नेविगेशन प्रणाली जाएगा जोड़ा
गौरतलब है कि एम्स के अंसारी नगर, झज्जर, बल्लभगढ़, त्रिलोकपुरी और गाजियाबाद में विस्तारित परिसर हैं. इन्हें अस्पताल की इनडोर नेविगेशन प्रणाली से जोड़ा जाएगा. यह अस्पताल के कर्मचारियों को अधिक कुशल बनाने और मरीजों या तीमारदारों के खो जाने के खतरे को कम करने में भी सहायता करेगा. वहीं इलाज की जगह तलाशने में वक्त लगने के चलते मरीज के उपचार में होने वाली देरी के मामले भी खत्म हो सकेंगे.

Delhi News: 3 वर्ष, 4 देश और करोड़ों की रकम पर फेरा हाथ, ICICI बैंक के महाघोटालेबाज पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget