एक्सप्लोरर

Delhi News: राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन के बाद राजिंदर नगर से विधायक राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा

Delhi Assembly News: राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन के बाद राजिंदर नगर से विधायक राघव चड्ढा ने इस्तीफा दे दिया है.

Raghav Chaddha News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने गुरुवार राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र (Rajinder Nagar Assembly) के विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया. आप नेता ने  दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के अध्यक्ष राम निवास गोयल  (Ram niwas Goyal) को इस्तीफा सौंपा. बता दें राघव चड्ढा ने पंजाब (Punjab News) से राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामांकन किया है.

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में आप की कमान संभाली थी जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. AAP ने साल 2020 में उन्हें पंजाब के लिए पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया था.  

इस्तीफा देने के बाद राघव चड्ढा ने कहा- मैंने दिल्ली विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है. सदन के स्पीकर समेत सभी सदस्यों ने मुझे प्यार दिया है. मैं राज्य सभा में पंजाब की बेहतरी के लिए काम करूंगा.कई मुद्दे हैं जिन्हें मैं सदन में उठाऊंगा.

दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष भी बदला
राघव चड्ढा, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे. मंगलवार को दिल्ली सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि अब यह जिम्मा सौरभ भारद्वाज को दे दिया गया है. सौरभ भारद्वाज, दिल्ली के ही ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

बता दें फिलहाल दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सरकार के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया, 26 मार्च को बजट पेश करेंगे.  10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है. आप को 92 सीटें मिली हैं. जिसके बाद भगवंत मान की अगुवाई में सरकार बनी और 10 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी. 

यह भी पढ़ें: 

Delhi GDP: दिल्ली की जीडीपी में भारी उछाल, पांच सालों में 50 फीसदी तक बढ़ी GDP

Delhi-Noida Traffic Alert: नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम, जानिए- जाम में क्यों फंसी सैंकड़ों गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget