एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में 2018 के बाद आया ‘भीषण’ तूफान, कई इलाकों में उखड़े पेड़, वाहनों को पहुंचा नुकसान, दो लोगों की जान भी गई

Delhi News: दिल्ली में भीषण तूफान और तेज बारिश ने जमकर कहर ढाया. इस दौरान कई इलाकों में पेड़ टूट गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं तूफान ने दो लोगों की जान भी ले ली.

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने और भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गए. शहर में कई पेड़ उखड़ गए, सड़क और हवाई यातायात भी बाधित हुआ और ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कई इमारतों तथा वाहनों को नुकसान पहुंच.वहीं इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग के पास बचाव के सैकड़ों फोन आए जबकि लोगों को लुटियंस दिल्ली, आईटीओ, कश्मीरी गेट, एमबी रोड और राजघाट समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ उखड़ने के कारण भारी यातायात संबंधी जाम का सामना करना पड़ाय

2018 के बाद आया दिल्ली में भीषण तूफान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 2018 के बाद से पहली बार ‘‘भीषण’’ का तूफान आया है. दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी और आंधी-तूफान से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी. सफदरजंग वेधशाला ने शाम पांच बजकर 40 मिनट पर 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जबकि दोपहर चार बजकर 20 मिनट पर 40 डिग्री तापमान था.

आंधी-तूफान ने ली दो लोगों की जान

मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तेज आंधी-तूफान की वजह से पड़ोसी की बालकनी का एक हिस्से गिरने से एक 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गयी. यह हादसा तब हुआ जब वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था. पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश के रूप में की गयी है और दरियागंज के संजीवन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी थी. वहीं उत्तरी दिल्ली के अंगूरी बाग में 65 वर्षीय बसीर बाबा नाम के बेघर व्यक्ति पर पीपल का एक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयीएक अन्य घटना में चांदनी चौक के कबूतर बाजार के समीप कार पर नीम का पेड़ गिरने के बाद उसमें एक साल के बच्चे समेत एक परिवार के तीन सदस्यों को बचाया गया.

जामा मस्जिद के गुबंद को पहुंचा नुकसान

वहीं सोमवार को आए तूफान की वजह से ऐतिहासिक जामा मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की एक मीनार और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गए.

पुलिस और दमकल को सोमवार को आई कई कॉल्स

पुलिस ने बताया कि सोमवार को रात आठ बजे तक पेड़ गिरने के बारे में कम से कम 294 कॉल्स आए। दिल्ली दमकल पुलिस को मकान ढहने की आठ सूचनाएं मिली. एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शाम सवा सात बजे तक पेड़ गिरने और शाखाएं टूटने के बारे में कुल 101 शिकायतें मिली। जिन इलाकों में ऐसी घटनाओं की खबर मिली है वहां रास्ता साफ करने का काम चल रहा है। भगवान दास रोड, कनॉट प्लेस, एसपी मार्ग समेत कई इलाकों को पहले ही साफ कर दिया गया है।’’

आंधी की वजह से कई फ्लाइट्स देर से चली

वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. पालम मौसम स्टेशन में हवा की रफ्तार अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में आंधी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 70 उड़ानों में विलंब हुआ. अधिकारियों ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण दिल्ली से रवाना होने वाली कम से कम 40 और यहां आने वाली 30 उड़ानों में विलंब हुआ. यहां आने वाली कम से कम पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया.

LG विनय कुमार सक्सेना ने प्रभावी स्थानों में से कुछ का किया दौरा

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रभावी स्थानों में से कुछ का दौरा किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शाम को तूफान के बाद पेड़ उखड़ने और जलभराव को देखकर व्यथित हूं...अधिकारियों को मलबा हटाने और तत्काल सड़कों की सफाई कराने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके.’’

पेड़ गिरने से कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. विंडसर प्लेस में उनके आधिकारिक आवास पर खड़ी कार पर पेड़ गिर गया. एक कार पर धातु का एक टुकड़ा गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गयी। कनॉट प्लेस में पेड़ उखड़ने से एक अन्य कार के फंसने का वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है।

भारी बारिश और तेज हवाओं से जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई

अधिकारियों ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया के भीतर भी कई पेड़ उखड़ गए हैं और इमारत की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. भारी बारिश और तेज हवाओं से विभिन्न स्थानों पर दिल्ली सरकार द्वारा लगाए राष्ट्रध्वज भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हवा इतनी तेज थी कि संसद मार्ग पर एक इमारत में लगा एअर कंडीशनर गिर गया, जिससे कारों और ऑटो रिक्शा को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली सहित तमाम राज्यों में आज 1लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत? लेटेस्ट रेट यहां करें चेक

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भी गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश की है संभावना, जानिए- कब से बढ़ेगी गर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget