एक्सप्लोरर

हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी के 80 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, ट्रेनिंग देने वाला कोई अधिकारी पॉजिटिव नहीं

आईपीएस ट्रेनी को प्रशिक्षण देने वाला कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है. जिन प्रशासनिक कार्यों की तात्कालिक आवश्यकता नहीं है उन्हें टाल दिया गया है.

हैदराबाद: सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी के प्रशासनिक और रखरखाव विभागों के 80 कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेशन में भेज दिया गया है. अकादमी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में संक्रमित पाए गए कर्मचारी प्रशिक्षण कार्य में शामिल नहीं थे.

अधिकारी ने कहा, “आईपीएस ट्रेनी को प्रशिक्षण देने वाला कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है. जिन प्रशासनिक कार्यों की तात्कालिक आवश्यकता नहीं है उन्हें टाल दिया गया है.” संक्रमित कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर आइसोलेशन में भेज दिया गया है और उनकी हालत ठीक है.

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमण से ज्यादा रिकवरी तेलंगाना में कोरोना वायरस मरीजों की रिकवरी रेट संक्रमितों की संख्या से अब ज्यादा हो गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,711 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं, वहीं नए संक्रमितों की संख्या 1,802 है. राज्य में अब तक कुल 1,42,771 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 9 और लोग इस बीमारी से जान गंवा बैठे जिसके बाद कुल मौतों की संख्या राज्य में 895 हो गई है.

तेलंगाना में 31,635 एक्टिव मामले हैं जिनमें से 24,596 होम क्वारंटीन में हैं और बाकी अस्पतालों में. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में मृत्यु दर 0.62 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत 1.70 से काफी कम है. मरने वालों में 53. 87 फीसदी लोग दूसरी बीमारियों के शिकार थे.

तेलंगाना में रिकवरी रेट 77.2 फीसदी है, जबकि ये आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 77.29 फीसदी है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 36,593 नमूनों की जांच की. बताया जा रहा है कि कम जांच होने से कम मामले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ब्राजील में कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, कल नए मामलों में 38% मामले भारत में आए तो क्या Apple 22 सितंबर को लॉन्च कर रहा है iPhone 12? जानें क्या कहती है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget