एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में पिछले 24 घंटे में आए 13 हजार से ज्यादा नए केस, राजधानी लखनऊ में मिले सबसे ज्यादा मरीज

Coronavirus In Uttar Pradesh: UP में कोरोना के नए मामलों में बढोतरी जारी है. इसके साथ ही बुधवार शाम तक राज्य में टीकों की 22 करोड़ 1 लाख 17 हजार 936 खुराक दी जा चुकी थी.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In Uttar Pradesh) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 13,681 नए मामले पाए गए. मंगलवार के मुकाबले बीते 24 घंटे में 2,692 नए मामले पाए गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव केस की संख्या 57,355 पहुंच गई है. सबसे ज्यादा मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए. बीते 24 घंटे में राजधानी में 2,181 नए केस पाए गए. इसके बाद नोएडा में 1992, गाजियाबाद में 1526 और मेरठ में 1250 केस मिले.

उधर, सुल्तानपुर, हरदोई और कानपुर में 1-1 कोविड मरीज की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मारे जाने वालों की संख्या 22,940 हो गई है. वहीं इस समयावधि में 700 लोग डिस्चार्ज किए गए. जिसके बाद कोविड से ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 16,90,226 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार नोएडा में 9,300, ,लखनऊ में 8,168, गाजियाबाद में 7,665, मेरठ में 5,597, वाराणसी में 2,489, आगरा में 2,094 और मुरादाबाद में 2,009 केस एक्टिव हैं.

1.35 करोड़ लोगों ने अब तक नहीं लगवाया टीका- प्रसाद
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 2,39, 771 सैंपल्स की जांच हुई. राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.71 फीसदी हो गई है. राज्य में अब तक 9 करोड़ 52 लाख 98 हजार 148 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. टीकाकरण की जानकारी देते हुए प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 13 करोड़ 37 लाख 28 हजार 3 लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली डोज ले चुके हैं. अभी भी लगभग 1 करोड़ 35 लाख लोग बचे हैं जिन्होंने अब तक पहली डोज नहीं ली है.

उन्होंने कहा कि 90.71 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज ले ली है. इसमें से 8 करोड़ 9 लाख 39 हजार 371 लोगों ने  वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है जो पात्र आबादी का 54.90 प्रतिशत है. 15-18 आयुवर्ग के 34 लाख 25 हजार 659 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है. वहीं प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 1 लाख 29 हजार 844 तक पहुंच गई है. वहीं कोविन पोर्टल के अनुसार राज्य में बुधवार शाम 5.44 बजे तक टीकों की 22 करोड़ 1 लाख 17 हजार 936 खुराक दी जा चुकी थी. इसमें से 17 लाख 24 हजार 47 खुराक बुधवार को दी गई. 

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में दिल्ली का ये फॉर्मूला अपना रही AAP, बीजेपी ने कहा- जनता सब समझती है

UP Election 2022: ओमप्रकाश राजभर बोले- पहले-दूसरे चरण में नहीं लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget