एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल का तंज- 'पीएम सीना ठोक-ठोक कर बोले लेकिन अडानी पर कुछ नहीं कहा'

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि पूरा देश अडानी के बारे में सुनना चाह रहा था. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में इस मुद्दे पर सवाल किया.

अडानी (Adani) मामले को लेकर मोदी सरकार (Modi government) पर पूरा विपक्ष हमलावर है. केंद्र की बीजेपी सरकार को कांग्रेस (Congress) लगातार घेरने की कोशिश कर रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ईडी-आईटी का दुरुपयोग कर रही है. 

अडानी पर एक शब्द नहीं बोले पीएम- बघेल

 शुक्रवार को रायपुर हेलीपेड पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि लोकसभा में 70 साल के प्रधानमंत्री सीना ठोक-ठोक कर बात किए लेकिन जो बात कहनी थी वो नहीं बोले. उन्होंने कहा कि पूरा देश अडानी के बारे में सुनना चाहता था लेकिन पीएम मोदी उनके बारे में एक शब्द नहीं बोले. मुख्यमंत्री ने कहा कि एलआईसी के पैसे डूब गए हैं और एसबीआई के पैसे फंसे हुए हैं. इसके बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा लेकिन सीना ठोक- ठोक कर बात करते रहे, अच्छा लगा 70 प्लस होने के बाद भी अभी उनमें दमखम बाकी है.

'दूसरे से 23वें नंबर पर कैसे आए इसका जांच होनी चाहिए'

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि पूरा देश सुनना चाहता है अडानी दूसरे नंबर से खिसक कर 23 नवंबर पर कैसे पहुंच गए. इससे पहले 206 नंबर में थे वो दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे ? ये पूरा देश सुनना चाहता था. राहुल गांधी ने भी लोकसभा में यही पूछा था की उसको (अडानी) कितने बार प्लेन में ले गए. उसके बाद कितने बार उनका दौरा हुआ. उस देश में उनकी क्या क्या डील हुई. 

'आईटी ईडी का अपने मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए उपयोग किया'

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीवीके कंपनी को अडानी ग्रुप को हैंड ओवर करने पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सेल कंपनियों के बारे में बताए. देश के सुरक्षा का सवाल है. सेल कंपनियों के बारे में कोलकाता में रोज कार्रवाई होती है. यहां जो सेल कंपनी है उसके बारे में कोई जांच नहीं है. भले ही जीवीके कंपनी की तरफ से खंडन आ गया लेकिन तारीख तो बताए डील हुई उसके पहले आईटी और ईडी का रेड हुआ था की नहीं? जो कंपनी खरीदी गई है उससे पहले आईटी ईडी का रेड नहीं हुआ था? आईटी ईडी के रेड के बाद ही सारी संपत्ति अडानी को हैंड ओवर हुआ है. ईडी आईटी सीबीआई के उपयोग दुरुपयोग जो भी कहे ईडी आईटी के रेड के बाद ही अडानी को संपत्ति सौंपी गई. ईडी आईटी का तकनीक दुरुपयोग हो रहा था लेकिन अब अपने मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए आईटी ईडी का दुरुपयोग हो रहा है.

राहुल गांधी के बयान पर जीवीके समूह ने जारी किया खंडन

गौरतलब है लोकसभा में विपक्ष बीजेपी सरकार को अडानी के शेयर गिरने के मामले में जांच की मांग कर रही है. बीते दिन राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया था कि मुंबई के हवाई अड्डा को अडानी समूह को दिलाने के लिए ईडी से जीवीके समूह पर दबाव डलवाया गया है. हालाकि जीवीके कंपनी की तरफ से राहुल गांधी के बयान पर खंडन जारी किया है. जीवीके समूह के उपाध्यक्ष संजय रेड्डी ने मीडिया में बयान दिया है कि अडानी समूह या किसी भी अन्य पक्ष की ओर से कोई दबाव नहीं था.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: बस्तर में बहुभाषीय नाट्य परब का मंच तैयार, अलग-अलग राज्यों के कलाकार बिखेरेंगे कला के रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget