एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में रायपुर के बाद अब दूसरा AIIMS कहां खुलेगा? विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दी जानकारी

Chhattisgarh: रायपुर के बाद दूसरा एम्स खोले जाने की मांग पर विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि अगर राज्य में दूसरा एम्स खोला जाता है तो वो बिलासपुर में खुलेगा.

Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इकलौता एम्स रायपुर (Raipur Aiims) में खोला गया है. रायपुर एम्स में छत्तीसगढ़ ही नहीं बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिसा से भी लोग इलाज के लिए आते हैं. वहीं अब छत्तीसगढ़ में एक और एम्स खोलने की चर्चा शुरू हो गई है. यहां के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भारत सरकार को पत्र लिखा गया है. राज्य सरकार ने इसके लिए जगह चिन्हित कर ली है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य में एक और एम्स की मांग की गई है.

बजट सत्र का आज तीसरा दिन

दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. इस सत्र में ही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने बिलासपुर में एम्स खोलने की मांग की है. इसके साथ बिलासपुर संभाग के ही विधायक धरमजीत सिंह ने विधानसभा में एक शासकीय संकल्प पारित करने की मांग की. इस पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी सहमति जताई है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स खोलने के वर्तमान प्रक्रिया की जानकारी भी दी है.

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने क्या कहा

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विधानसभा में जवाब दिया है. उन्होंने कहा "एम्स हॉस्पिटल खोलने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है. एम्स की स्थापना एक बड़ा निर्णय होता है. अभी भी कुछ राज्यों में एम्स नहीं है. मीडिया में केंद्र सरकार का बयान आया था. जिसमें कहा गया था की एक राज्य में दो एम्स हो सकते हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी परामर्श लिया गया है. यदि छत्तीसगढ़ में एम्स खोला जाएगा तो पहला विकल्प बिलासपुर है. "

बिलासपुर पहला विकल्प क्यों है?

टी एस सिंहदेव ने विधानसभा बताया कि राज्य के 5 संभाग है. इसमें से रायपुर संभाग में एम्स है. इससे रायपुर और दुर्ग संभाग काफी हद तक कवर हो रहा है. हमारे सामने बिलासपुर और बस्तर दो ऑप्शन है. लेकिन बिलासपुर और सरगुजा संभाग को मिलाकर एक करोड़ जनसंख्या हो सकती है. इसके अलावा बिलासपुर में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 विधायक हैं और सरगुजा में 14 विधानसभा सीट है. इस हिसाब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से परामर्श लेकर अगर छत्तीसगढ़ दूसरा एम्स खुलता है तो उसे बिलासपुर में खोला जाएगा.

केंद्र सरकार का अब तक कोई प्रावधान नहीं

इसके बाद टी एस सिंहदेव ने ये भी बताया कि केंद्र सरकार के बजट में दूसरे एम्स के लिए कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन एक राज्य में दूसरा एम्स खोला जाता है तो हम बुकिंग करने के लिए लाइन में खड़े हैं. वहीं इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े भी हाथ लिया है. मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी विधायकों से कहा कि अगर आप लोगों का दिल्ली में कुछ चलता है तो बात करिए. आप लोग भी पत्राचार कीजिए. 

Ankit Biswas: बस्तर के इस युवा ने बनाया रिकॉर्ड, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में CM ट्रॉफी को किया अपने नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget