एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले कुछ घंटों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ली है. अगले कुछ घंटे के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ली है. अगले कुछ घंटे के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है. इसमें प्रमुख रूप से बस्तर संभाग और बिलासपुर संभाग से लगे 7 जिलों में बारिश होने के आसार हैं. बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. इसका असर अगले एक दो दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ देखा जा सकता है.

7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
दरअसल पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है. इसी कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई. अब मौसम विभाग ने दोपहर 3 :30 बजे से शाम 7:30 बजे तक 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के चेतावनी जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव, गरियाबंद और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है.

सरगुजा संभाग में तापमान कम हो सकता है
बदलते मौसम के मिजाज पर रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के सरगुजा संभाग में पूर्वी और बस्तर संभाग में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग बना हुआ है. इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है.

यह भी पढ़ें: Bastar Mati Puja 2022: गर्मी में आदिवासी मनाते हैं 15 दिनों का ये खास त्यौहार, महिलाएं नहीं होती हैं शामिल

Chhattisgarh: सीएम के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में IPL सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानें कहां-कितने सटोरिए पकड़ाए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget