एक्सप्लोरर

Watch: छत्तीसगढ़ के इस जिले में निरीक्षण पर निकले कलेक्टर खेत में काटने लगे धान, सामने आया ये Video

छत्तीसगढ़ के एक जिले के कलेक्टर निरीक्षण के लिए निकले थे. इस दौरान खेत में धान काट रहे लोगों के साथ वे भी धान काटने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आमतौर पर बड़े प्रशासनिक अधिकारी ज्यादातर एसी रूम वाले कार्यालय में ही बैठकर कार्यों का संपादन करते देखे जाते है, लेकिन कुछ अफसरों को फील्ड पर निकलकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का जुनून होता है. ऐसे कई अधिकारी छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं. जो जनता के बीच जाकर संवाद कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं. उन्ही में से एक नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव हैं. ये कार्यालय में बैठने के साथ ही काफ़ी समय फील्ड वर्क में बिताते हैं और उसी दौरान का कलेक्टर का एक वीडियो सामने आया है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

किसान के अवतार में नजर आए कलेक्टर

दरअसल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर किसान के अवतार में नजर आए हैं. खेत में हसीए से धान काटते दिख रहे है. बताया गया कि कलेक्टर पीएस ध्रुव खड़गंवा ब्लॉक के कोटेया गांव में निरीक्षण के लिए गए थे. वहां सड़क किनारे खेत में धान काट रहे लोगों पर कलेक्टर ध्रुव की नजर पड़ी. तब वे उनके पास गए और खुद को धान काटने से नहीं रोक पाए. कलेक्टर ध्रुव ने किसानों का हसिया (धान काटने का औजार) अपने हाथ में थाम लिया और धान काटने लगे. गौरतलब है कलेक्टर पीएस ध्रुव मुंगेली जिले के रहने वाले है और किसान परिवार से आते है. इसलिए उन्हें खेती किसानी के हर तौर तरीके पता हैं. पूर्व में मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के फुलझर ग्राम के सरपंच भी रह चुके कलेक्टर पी एस ध्रुव.

 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स का छापा, उद्योगपति संजय अग्रवाल के घर पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई धान खरीद की शुरुआत

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है. किसान समितियों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे है. चूंकि इस साल बारिश की लेट लतीफी की वजह से कुछ किसान धान की खेती में पिछड़ गए थे. यही वजह है कि काफी ज्यादा किसानों की फसलें अब तक तैयार नहीं हो सकी है. हालांकि, धीरे धीरे कटाई, मिसाई का कार्य चल रहा है. वर्तमान में ये स्थिति है कि एक दिन में एक-दो किसान ही समितियों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर महीने के आखरी तक सभी किसानों की फसलें पूरी तरीके से तैयार हो जाएंगी. जिसे वे समितियों में बेच सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget