एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Oath Ceremony: विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे PM मोदी समेत कई VVIP, पढ़ें लिस्ट

Vishnu Deo Sai Oath Ceremony: विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री होंगे. वे आदिवासी समाज से आते हैं. शपथ ग्रहण समारोह के लिए छह राज्यों के सीएम को भी न्योता दिया गया है.

Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony: विष्णुदेव साय बुधवार (13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे राज्य के चौथे मुख्यमंत्री होंगे. इसके लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बड़ी तैयारी चल रही है और अब 15 वीवीआईपी गेस्ट की लिस्ट जारी हो गई है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी और छह राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं. वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुर में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कितना भव्य होने वाला है.

पीएम मोदी और 6 राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे रायपुर

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पिछले 2 दिन से तैयारी चल रही है. 3 मंच बनाए गए है. मुख्य मंच में शपथ ग्रहण समारोह होगा. एक मंच में वीवीआईपी गेस्ट बैठेंगे और दूसरे मंच में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है. इस समारोह में इतने वीआईपी गेस्ट है कि एक हजार से भी ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात किया जा चुके हैं. सभी वीवीआईपी गेस्टों के लिए लाइजनिंग ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई है. 

ये है शपथ ग्रहण के वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी गेस्ट लिस्ट जारी हो गई है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:10 बजे रायपुर पहुंच जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कल रायपुर आएंगे. 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी गेस्ट लिस्ट में शामिल है. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री बिसेश्वर टुडू और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आने वाले हैं. ये सभी वीवीआईपी नेता स्पेशल विमान से रायपुर आएंगे. वहीं राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर निजी वाहन से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

कैबिनेट में चौंकाने वाले नाम होने की संभावना

बता दें कि साइंस कॉलेज ग्राउंड में 50 हजार लोगों की बैठक व्यवस्था की गई है. संभावना जताई जा रही है की भीड़ इससे भी ज्यादा हो सकती है. 13 दिसंबर को विष्णु देव साय के साथ डिप्टी सीएम भी शपथ लेने वाले हैं. राजनीतिक गलियारों में विष्णु के कैबिनेट में पहली बार एमएलए बने नेताओं को भी शामिल किया जाएगा. पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. लेकिन अबतक मंत्रिमंडल का लिफाफा नहीं खुला है. कल ही मंत्रिमंडल के नामों का लिफाफा खुलेगा कुछ नाम हैरान करने वाले भी हो सकते हैं.

Chhattisgarh: कोंडागांव में 25 छात्रों की हथेली पर डाली गर्म तेल, कोर्ट ने दिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget