एक्सप्लोरर

Bhupesh Baghel on Yogi Govt: गायों को लेकर भूपेश बघेल ने कसा योगी सरकार पर तंज, लगाया ये बड़ा आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रयागराज के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान बघेल ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Bhupesh Baghel on CM Yogi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर गाय का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा प्रदेश में कितनी गाय हैं इसका हिसाब तक नहीं. भूपेश बघेल ने सोमवार को यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गाय को माता कहने वालों ने उन्हें बेसहारा बना दिया. छतीसगढ़ के हर गांव में गोशाला है. उत्तर प्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब तक नहीं है. सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है.

सीएम योगी और पीएम मोदी सरकार पर साधा निशाना
सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रयागराज के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान बघेल ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों पर हुए जुल्म से मतदाता बहुत गुस्से में हैं, इस बार परिवर्तन तय है. उन्होंने दावा किया कि हजारों मतदाता एकजुटता से परिवर्तन के महायज्ञ में आहुति देने के लिए तत्पर हैं. वहीं बारा, करछ्ना और अल्लाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि जब चुनाव करीब आता है तो धर्म खतरे में पड़ जाता है. बीजेपी धर्म के नाम पर ढोंग की राजनीति करती है.

Balod News: खुले में शौच के लिए गए डिलीवरी ब्वॉय की पर्स के साथ पैंट भी ले भागे बदमाश, ऐसे पहुंचा थाने

'यूपी में भी लागू करेंगे ये व्यवस्था'
भुपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से सरकार गोबर खरीद रही है. वहां किसान प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाई कर रहे हैं. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू करेगी. अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे. प्रदेश के हर गांव में गोशाला बनवाएंगे. जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा जानवरों से राहत मिलेगी.

कांग्रेस लड़ रही किसानों की लड़ाई
बघेल ने बीजेपी को किसान विरोधी बताते हुए कहा, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री के बेटे किसानों की छाती पर कार चढ़ा रहे हैं. जब पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा किसानों का दर्द बांटने जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. उन्होंने कहा किसानों के हक में आजादी के पहले से ही कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस ने भोजन, शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार जनता को दिया. बीजेपी ने जुमलेबाजी की. 15 लाख खाते में भेजने को कहा और दीपावली पर नोटबंदी कर सबका पैसा जमा करा लिया.

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा समाज में दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है. महिलाओं को शिक्षा, रोजगार से लेकर पंचायती राज में आरक्षण दिलाने का काम और समाज में समानता लाने का काम भी कांग्रेस ने किया है.

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में घट रहे हैं कोरोना के मामले, रविवार को मिले 205 नए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget