एक्सप्लोरर

Raipur News: एक मंच पर सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में आज राज्य स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन हुआ. ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर जिला और जनपद पंचायत के सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए.

Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में आज राज्य स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन हुआ. ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर जिला और जनपद पंचायत के सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए. एक बार फिर मंत्री टीएस सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल को एक मंच पर देख कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में दोनों खेमों के कार्यकर्ताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. राज्य स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में जब एक मंच पर सीएम भूपेश बघेल और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव दिखे तो दोनों ही खेमों के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के लिए जमकर नारेबाजी की.

नौबत ये आ गई कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मंच से ही कार्यकर्ताओं को रोकना पड़ा. फिर भी कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने पूरे शरीर में टीएस सिंहदेव जिंदाबाद के नारे लिखे पहुंचे थे और टीएस सिंहदेव से सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ी थी. दूसरी तरफ सीएम भूपेश बघेल के समर्थकों भी अपनी मौजूदगी जाहिर करने में पीछे नहीं हटे. उन्होंने भी जमकर भूपेश बघेल का समर्थन किया. 


Raipur News: एक मंच पर सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

कृषि मंत्री को कार्यकर्ताओं ने कराया इंतजार

सम्मेलन में भूपेश कैबिनेट के सारे मंत्री शामिल हुए. इस दौरान जब उद्बोधन के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की बारी आई तो दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी और रविंद्र चौबे को 3 मिनट तक कार्यकर्ताओं के शांत होने का इंतजार करना पड़ा. आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय पंचायती राज कार्यक्रम का आयोजन किया. जहां कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत पंच, उप सरपंच, सरपंच, बीडीसी मेम्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित रहे. यहां पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों की मांगों पर पंचायत मंत्री टीएस सिंह ने मंच से एक दर्जन मांग सीएम के सामने रखी. फिर सीएम भूपेश बघेल ने घोषणापत्र में किए गए वादों पर सरपंचों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 किये जाने, जिला पंचायत अध्यक्षों को शासकीय वाहन प्रदान करने की बात कही. इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से घोषणापत्र में किये गए वादों पर आगे विचार कर उन्हें पूरा करने की बात कही.


Raipur News: एक मंच पर सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

सीएम पद के फार्मूले पर मचा है घमसान

बता दें कि राज्य में ढाई-ढाई साल के सीएम पद के फार्मूले पर घमसान मचा है. पिछले कुछ महीनों से दोनों गुट आमने- सामने भिड़ते रहे हैं. हाल ही में जशपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बवाल हुआ था. यहां मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक आपस में भिड़ गए. यहां लगभग 20 मिनट तक हंगामा हुआ था.

ये भी पढ़ें :-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में RSS का कार्यक्रम, मोहन भागवत बोले- हमें बदलने की जरूरत नहीं

Chhattisgarh News: बेमेतरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा भारी कैश, जानिए कहां से जुड़ा है ये पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget