एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में RSS का कार्यक्रम, मोहन भागवत बोले- हमें बदलने की जरूरत नहीं

Mohan Bhagwat Chhattisgarh Visit: संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे पास जितना है उतने में ही खुश रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमें दूसरे की जरूरत नहीं है.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मदकूदीप में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर संघचालक मोहन भागवत भी पहुंचे थे. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर बीजेपी के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री भी मौजूद थे. मोहन भागवत जिस मदकूदीप में घोष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे वहां हर साल क्रिश्चयन समुदाय का एक हफ्ते का बड़ा मेला लगता है. वहीं बीजेपी पिछले 2 महीने से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस की सरकार को निशाने पर ले रही है. ऐसे में मदकूदीप में मोहन भागवत के आने से सियासी बहस शुरू हो गई है. 

भागवत ने कहानी के जरिए लोगों से कहा कि हमें नहीं बदलना है. अपने भाषण में धर्मांतरण का जिक्र नहीं किया. लेकिन जिस तरह से मदकूदीप में आकर भागवत ने लोगों के बदलने, धर्म और राम का जिक्र किया उससे ये साफ हो गया कि भागवत का इशारा किस ओर है. उन्होंने कहा कि हमारे देश मे हर घट में राम बसते हैं. हम अलग अलग पंथ, पूजा और  जात पात के होने के बाद बिना किसी की पूजा बदले और प्रांत बदले उसे जीना सिखाना है. इसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं. उनका ये साफ कहना था की कि किसी के जाति-धर्म को बिना बदले भी लोगों को जीना सिखाया जा सकता है.

हमें बदलने की जरूरत नहीं है और हम किसी को बदलने नहीं देंगे

मोहन भागवत ने कहा कि इस देश मे विविधता में एकता है. यहां सभी को रहने का अधिकार है. विश्व का कोई भी देश जब भी परेशान हुआ वो सत्य की तलाश करने हमारे देश में आया. हमारे देश में हर घट में राम बसते हैं. हमसे लड़ाई करने वाला चीन भी ये कहने में संकोच नहीं करता कि भारत ने चीन से युद्ध करने के दौरान भी अपना प्रभाव जमाया था. क्योंकि हमने किसी नहीं लूटा था. हमको अपने बचाने की चिंता खुद करना चाहिए. दुनिया उसी को दबाती है जो दुर्बल होते हैं. दुष्ट लोग विद्या का गलत इस्तेमाल करते हैं, उनको लगता है कि उसे कौन छेड़ने वाला है? इसलिए हमें बदलने की जरूरत नहीं है और हम किसी को बदलने नहीं देंगे. अगर कोई हमारे सुर को बिगाड़ने की कोशिश करे तो वो सुर उसे ठीक करता है. संविधान में हमारे नियम हैं. संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे पास जितना है उतने में खुश रहेंगे. हमें दूसरे की जरूरत नहीं है. अंत में उन्होंने कहा कि किसी को बदलने की चेष्ठा मत करो. इस देश में विविधता में ही एकता है.  

कांग्रेस और बीजेपी ने एक दूसरे को  वेंटीलेटर पर बताया

सर संघचालक मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने मोहन भागवत के दौरे को बीजेपी को मजबूत करने से जोड़ दिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि वेंटीलेटर में पड़ी बीजेपी को मोहन भागवत जिंदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में आये थे. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वेंटीलेटर पर तो कांग्रेस की सरकार पड़ी है जो युवाओं को रोजगार, प्रदेश की जनता को सुरक्षा और किसानों की मांग को पूरा करने में फिसड्डी साबित हो रही है.

Raipur News: रायपुर जिले में 8 गांव के किसान इस साल धान नहीं बेच पाएंगे धान, जानें वजह?

Kanker News: कांकेर में वार्ड पंच की मदद से CAF हवलदार ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget