एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस आरक्षक की गई जान, लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया.

Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. दरअसल, पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कोमल जंघेल विभागीय काम से फोटो कॉपी कराने निकला हुआ था और एक दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर अपना काम करवा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित ढंग से एक तेज रफ्तार रोड रोलर वहां से गुजर रही थी. उसी जगह पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक के जवान प्रवेश जायसवाल को रोड रोलर अपनी चपेट में लेने वाली थी. तभी आरक्षक कोमल जंघेल ने उसे धक्का दे कर हटा दिया. इस दौरान प्रवेश जायसवाल को चोट भी लगी.

इसके बाद रोड रोलर वहीं पर खड़े लोहारी के सरपंच रोहित परस्ते को अपने चपेट में लेने वाली थी. तब जवान कोमल जंघेल ने उसे भी धक्का दे कर बचा लिया. लेकिन इस दौरान वह खुद ही रोड रोलर की चपेट में आ गया. रोड रोलर की चपेट में आकर आरक्षक कोमल जंघेल (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. आस पास के लोगो ने रोड रोलर के चालक को पकड़ लिया. पुलिस ने रोड़ रोलर चालक कुदरु यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

परिजनों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि रोड रोलर खलासी चला रहा था. हालांकि पुलिस पूरे मामले पर जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है. वहीं पुलिस आरक्षक की मौत के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगो ने गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया. परिजनों ने मांग की 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए. बाद में प्रशासन ने परिजनों से बातचीत कर 10 लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया. तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgrah: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों में ताबड़तोड़ गोलीबारी, मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर, इलाके में सर्च अभियान जारी

Chhattisgarh News: निलंबित IPS अधिकारी जीपी सिंह जेल में रहेंगे या मिलेगी जमानत, आज होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget